Qatar में 11 दिन की छुट्टी की घोषणा

रमजान के बाद अब लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। कई खाड़ी देशों में इसके लिए छुट्टी की भी घोषणा कर दी गई है। क़तर में भी Amiri Diwan के अनुसार Eid Al Fitr के मौके पर लोगों को 11 दिन की छुट्टी दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों को April 19, 2023 से लेकर April 27, 2023 तक छुट्टी मिलेगी। कर्मचारी फिर से 30 अप्रैल, 2023 से काम शुरू कर सकते हैं।

किन लोगों को मिली है यह छुट्टी?

यह छुट्टी सभी मंत्रालयों, सरकारी संस्थान, पब्लिक संस्थान आदि को दी गई है। ओमान, यूएई और सऊदी में भी ईद के मौके पर लोगों को लंबी छुट्टी की घोषणा की गई है। एस्ट्रोनॉमिकल कैलकुलेशन के हिसाब से ईद का दिन निर्धारित किया जायेगा।

लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ईद का त्योहार मनाते हैं। इस दौरान लोग लंबी छुट्टी के कारण यात्रा की प्लानिंग करते हैं। देश विदेश घूमने की इच्छुक यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण फ्लाइट टिकट में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment