• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
शनिवार, मार्च 14, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

दुबई से भारत भेजे गए 14 भारतीय प्रवासी, क़ैद कर लिए गए थे, पास्पोर्ट और पहचान तक मिटा दिया गया था इनका

Lov Singh by Lov Singh
दिसम्बर 6, 2020
in India, UAE, Yemen
0
0
SHARES
24
VIEWS

दुबई से भारत भेजे गए 14 भारतीय प्रवासी, क़ैद कर लिए गए थे, पास्पोर्ट और पहचान तक मिटा दिया गया था इनका

Lov Singh · दिसम्बर 6, 2020

अदन की खाड़ी में जहाज डूबने के बाद से 10 से ज्यादा महीने से यमन में फंसे रहे 14 भारतीय नाविक शनिवार को दुबई से विमान के जरिए भारत रवाना हुए। जिबूती में भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया कि यमन में स्थानीय हूती बल ने 14 फरवरी, 2020 को 14 नाविकों को पकड़ लिया था।

बयान में बताया गया कि भारतीय दूतावास, जिबूती को निरंतर और कठिन प्रयासों के बाद के सना स्थित अपने कार्यालय के जरिए 28 नवंबर को उन्हें छुड़ाने में सफलता मिली। दूतावास के अनुसार, फंसे हुए भारतीयों का पासपोर्ट, अन्य दस्तावेज और उनका सामान खो गया था। उसने सभी समुद्री और अन्य प्राधिकारियों से भी अपील की कि वे उनकी स्थिति का संज्ञान लें और उनका सहयोग करें।


जिन नाविकों को रिहा कराया गया है, उनकी पहचान

  1. मोहनराज थानीगाचलम,
  2. विलियम निकमडेन,
  3. अहमद अब्दुल गफूर वाकणकर,
  4. फैरुज नसरुद्दीन जारी,
  5. संदीप बालू लोहार,
  6. नीलेश धनराज लोहार,
  7. हिरोन एसके,
  8. दाऊद महमूद जिवराक,
  9. चेतन हरि चंद्र गावस,
  10. तन्मय राजेंद्र माने,
  11. संजीव कुमार,
  12. मणिराज मरियप्पन,
  13. प्रवीण थम्माकरणताविदा और
  14. अब्दुल वहाब मुस्तबा के रूप में की गई है।

 

दुबई में भारतीय दूतावास ने इन नाविकों के यहां पहुंचने की पुष्टि की। खाड़ी महाराष्ट्र व्यापार मंच (जीएमबीएफ) के चंद्रशेखर भाटिया ने कहा कि भारतीय नागरिकों ने शनिवार रात को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरी।

 

भाटिया ने जीएमबीएफ के वैश्विक अध्यक्ष सुनील मांजेरकर के हस्ताक्षर वाला पत्र भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने नाविकों की रिहाई सुनिश्चित करने वाली सरकार और अधिकारियों को धन्यवाद दिया। भाटिया ने एक अन्य नोट साझा किया, जिसमें नाविकों ने दावा किया है कि उन्हें पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने उनके ओमानी नियोक्ता और ओमान में भारतीय दूतावास से नाविकों के वेतन जारी किए जाने अपील की।GulfHindi.com

ShareTweetSendShare
Previous Post

दुबई से आने वालों की शुरू हुई तलाशी अब तक 6 गिरफ़्तार, बैग में ले आया था विदेशी सिगरेट और सोना

Next Post

दुबई में दूल्हा, जौनपुर में लड़की, Video पर किया निकाह, कहा “क़बूल हैं, क़बूल हैं, क़बूल हैं”

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Kuwait

US President Trump का दावा, मिडिल ईस्ट को कब्जाने का ईरान का प्लान खत्म, अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी

by Praggya Singh sabal
मार्च 14, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald J. Trump ने मिडिल ईस्ट के हालातों पर एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर शनिवार सुबह लिखा...

Read moreDetails

Yemen New Shipping Rules: यमन में सामान मंगाना हुआ महंगा, शिपिंग फीस में $3000 तक की बढ़ोतरी

मार्च 14, 2026

France और Italy ने ईरान से शुरू की बातचीत, Strait of Hormuz में जहाजों की सुरक्षा के लिए डील की तैयारी

मार्च 14, 2026

US-Israel और Iran युद्ध से 20 हज़ार फ्लाइट्स रद्द, Air India और IndiGo ने बढ़ाया किराया

मार्च 14, 2026
Next Post

दुबई में दूल्हा, जौनपुर में लड़की, Video पर किया निकाह, कहा "क़बूल हैं, क़बूल हैं, क़बूल हैं"

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906