कोरोना काल में पढ़ाई और संगोष्ठियां ही नहीं बल्कि शादियां भी वर्चुअल तरीके से होने लगी हैं। बृहस्पतिवार की रात कुछ इसी तरह निकाह हुआ। दूल्हा दुबई और दुल्हन जौनपुर में थी। दोनों वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हाजिर रूबरू हुए और निकाह कबूल किया।

 

 

शहर के सिपाह मोहल्ला निवासी काजी हयात की बेटी तहरीन जैदी का निकाह काफी पहले ही सुल्तानपुर के अकील अब्बास रिजवी से मुकर्रर किया गया था। अकील अब्बास दुबई में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। निकाह के लिए परिवार वाले लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। लॉकडाउन तो खत्म हुआ लेकिन कोरोना की पाबंदियों के चलते अकील अब्बास को भारत आने का मौका नहीं मिल पा रहा था। आखिरकार निकाह की तारीख तय की गई और आनलाइन निकाह करा दिया गया।

 

बृहस्पतिवार की शाम करीबी रिश्तेदारों सहित 25-30 की संख्या में बरात सुल्तानपुर से आई। बरातियों का स्वागत हुआ। दुबई में मौजूद दूल्हा सज-धज कर अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम में ऑनलाइन शरीक हुआ। बड़े स्क्रीन पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वह सबसे मुखातिब था। रात करीब दस बजे मौलाना शमीमुल हसन ने दूल्हा और दुल्हन से अलग-अलग निकाह कबूल कराया। इसके बाद निकाह की अन्य रस्में पूरी की गई।

 

 

सुबह परंपरानुसार दुल्हन विदा होकर ससुराल गई। दुल्हन के भाई शायाद जैदी ने बताया कि कोरोना के कारण दूल्हे का यहां आ पाना संभव नहीं हो सका। ऐसे में ऑनलाइन निकाह की प्रक्रिया अपनाई गई। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हुआ है। निकाह में जाकिर नसीम, साजिद अब्बास, मौलाना जमीर, मोहम्मद अब्बास, हसन सईद आदि शामिल रहे।GulfHindi.com

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment