KUWAIT : 1,470 प्रवासियों को किया गया डिपोर्ट, रेजीडेंसी VISA नियमों का किया था उल्लंघन
अवैध काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ चलती है जांच
कुवैत में रेजिडेंसी वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ अक्सर जांच चलाई जाती है। अधिकारियों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रेजिडेंसी वीजा नियमों के उल्लंघन मामले में 1,470 आरोपियों को डिपोर्ट किया गया है। यह सारी गिरफ्तारी है 11 दिनों के अंदर की गई है।

आंतरिक मंत्रालय के अलग-अलग सेक्टर के द्वारा की गई है जांच
बताते चलें कि यह जांच आंतरिक मंत्रालय के अलग-अलग सेक्टर के द्वारा की गई है। आरोपियों के खिलाफ कई इलाकों में जांच अभियान चलाया गया है। पिछले 10 दिनों में Residency Affairs Investigation Department ने अकेले करीब 700 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनपर रेजिडेंसी और लेबर नियमों के उल्लंघन का आरोप है।
इस संबंध में अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि कई लोग नियमों के उल्लंघन शामिल होते हैं। जिनका समय समय पर जांच जरूरी हो जाता है ताकि पता लगाया जा सके कि कौन से प्रवासी अवैध तरीके से रह रहे हैं।



