भारत : रविवार को संक्रमण 375 मामले दर्ज किए गए, Covid 19 से बचाव के लिए एहतियात नियमों का करें पालन
कोरोना के मामलों में हो रही है बढ़ोतरी
भारत में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 375 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी अपडेट के अनुसार भारत में अब एक्टिव मामले घटकर 3,075 हो चुके हैं। 24 घंटे के अंदर कर्नाटक में दो मृत्यु की खबर सामने आई है।

नए वेरिएंट के बाद संक्रमण में देखने को मिली बढ़ोतरी
बताते चलें कि नया वेरिएंट आने के बाद कोरोना संक्रमण में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। 5 दिसंबर के बाद 31 दिसंबर को सबसे अधिक 841 new cases दर्ज किए गए हैं।
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि JN.1 variant अधिक खतरनाक नहीं है। हालांकि इससे संक्रमण में अधिक बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है लेकिन संक्रमण से बचने के लिए नियमों का पालन जरूरी है। संक्रमण होने पर आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।



