भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए एक और नया सुविधा लॉन्च किया गया है जिसके ज़रिए अब भी देश में जाकर 15 दिन अतिरिक्त बिना किसी वीज़ा के लोग घूम सकेंगे।इसके लिए एक और देश ने अपना रास्ता खोल दिया है।

ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है, जिससे पर्यटन के उद्देश्य से ईरान जाने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

वीजा सुविधा का नया दौर

4 फरवरी 2024 से, भारतीय नागरिक अब बिना वीजा के ईरान की यात्रा कर सकेंगे, बशर्ते वह यात्रा केवल पर्यटन के लिए हो।

वीजा मुक्त प्रवेश की शर्तें

  • साधारण पासपोर्ट धारक भारतीय नागरिक हर छह महीने में एक बार बिना वीजा के ईरान में प्रवेश कर सकेंगे।
  • यात्री अधिकतम 15 दिन तक रह सकेंगे, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता।
  • यह सुविधा केवल पर्यटन उद्देश्य से ईरान में प्रवेश करने वालों के लिए है।

विशेष शर्तें

  • लंबी अवधि के लिए रुकने, कई प्रवेश करने या अन्य प्रकार के वीजा की जरूरत होने पर भारतीय नागरिकों को ईरान के संबंधित अभ्यावेदन के माध्यम से वीजा प्राप्त करना होगा।
  • वीजा मुक्त प्रवेश केवल हवाई मार्ग से देश में प्रवेश करने पर लागू होगा।

ईरान का यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने और भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा को आसान बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment