DUBAI : तमिल नाडू के दो कामगारों की बिल्डिंग में लगी आग में गई जान, फंसे लोगों को बचाने के दौरान नहीं लौट पाएं
दुबई के बिल्डिंग में लगी भीषण आग
दुबई के बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 16 लोगों ने अपनी जान गवां दी है जिसमें 4 भारतीय भी शामिल हैं। गवाहों की मानें तो बिल्डिंग के दो भारतीय कामगारों की मृत्यु लोगों को बचाने के दौरान हुई है। शनिवार को हुए इस भयानक हादसे में कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है।
गवाहों ने बताया है कि दोनों पीड़ितों ने लोगों की जान बचाने के दौरान अपनी जान दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार जब आग लगी तो दोनों पीड़ित Saliyakoondu Gudu और Imam Kasim ग्राउंड फ्लोर पर थे। दोनों तुरंत ऊपर जाकर लोगों को बचाने में मदद करने लगें।

लोगों को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बैगर आगे गए थे कई लोग
बताते चलें कि Saliyakoondu Gudu कारपेंटर का काम करते हैं और Imam Kasim पेंटर थे। जैसे ही बिल्डिंग में आग लगी, जोड़ जोड़ से सायरन बजने लगा। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर से दोनों कई लोगों के साथ चौथे फ्लोर पर गए। जब सब वापस नीचे आएं तो वह दो नहीं आ पाए। धुएं के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।
दोनों पीड़ित तमिल नाडु के थे। इनके शव को लाने के लिए भारतीय दूतावास के साथ कागजी कार्यवाही की जा रही है।





