अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही है जांच

सऊदी में अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच की जा रही है। आरोपियों के द्वारा रेजिडेंसी और लेबर लॉ का उल्लंघन किया जा रहा है। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा इन आरोपियों के खिलाफ समय समय पर जांच की जाती है ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। हाल ही में Saudi border guard Col Misfer Al Quraini के द्वारा यह कहा गया है कि अभियान के दौरान उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

17,896 violators को किया जा रहा है गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया है कि इस जांच अभियान के दौरान 17,896 violators को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से रेजिडेंसी लॉ के 10,874 violators, बॉर्डर सुरक्षा के आरोप में 4,123 आरोपी और लेबर लॉ उल्लंघन के आरोप में 2,899 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दी जाएगी कड़ी सजा

आरोपियों को बिना वीजा के नहीं रहना चाहिए वरना उन्हें 30 महीने तक की जेल और SR25,000 का अधिकतम जुर्माना लगाया जा सकता है। यह सलाह दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों की शिकायत जरूर करें।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment