• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, मार्च 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Finance

18 की उम्र से रोजाना सिर्फ 7 रुपए बचाइए और हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपए, इस सरकारी स्‍कीम में हो रहा जम कर Invest

Lov Singh by Lov Singh
दिसम्बर 13, 2023
in Finance, India
0
0
SHARES
60
VIEWS

18 की उम्र से रोजाना सिर्फ 7 रुपए बचाइए और हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपए, इस सरकारी स्‍कीम में हो रहा जम कर Invest

Lov Singh · दिसम्बर 13, 2023

आजकल हर कोई इन्‍वेस्‍टमेंट को लेकर काफी सजग हो गया है. निवेश के मामले में कहा जाता है कि आप जितनी जल्‍दी इसकी शुरुआत करेंगे, आप अपने भविष्‍य को उतने ही बेहतर तरीके से सिक्‍योर कर पाएंगे. आमतौर पर लोग निवेश के जरिए फंड तो जोड़ लेते हैं, लेकिन फिर भी रेग्‍युलर आमदनी की एक फिक्र सताती रहती है क्‍योंकि जब बुढ़ापे पर शरीर साथ नहीं देता तो छोटे-छोटे कामों के लिए भी दूसरों निर्भरता बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप फाइनेंशियली स्‍ट्रॉन्‍ग हों तो जीवन काफी बेहतर रहता है.

अगर आप भी अपने बुढ़ापे के लिए रेग्‍युलर इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं, तो आप सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana- APY) में निवेश कर सकते हैं. भारत सरकार की इस स्‍कीम के जरिए 5,000 रुपए तक की मासिक पेंशन प्राप्‍त की जा सकती है. हालांकि आपको कितनी पेंशन मिलेगी, ये आपके निवेश पर निर्भर करता है. कोई भी भारतीय नागरिक जो टैक्‍सपेयर नहीं है और जिसकी उम्र 18 साल से 40 साल तक की है, वो सरकार की इस स्‍कीम में कॉन्‍ट्रीब्‍यूट कर सकता है.


रोजाना 7 रुपए बचाएं, करें 5,000 रुपए पेंशन का इंतजाम

अगर आप अटल पेंशन स्‍कीम में सिर्फ 18 साल की उम्र से निवेश करना शुरू करेंगे तो आपको बहुत मामूली राशि ही हर महीने इन्‍वेस्‍ट करनी होगी और 60 की उम्र में आप 5,000 रुपए मासिक पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं. अगर आप 18 साल की उम्र से इस स्‍कीम में निवेश शुरू करते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपए इस स्‍कीम में जमा करने होंगे यानी रोजाना के हिसाब से सिर्फ 7 रुपए बचाने हैं. बुढ़ापे पर इस रकम से रोजमर्रा के काम आसानी से निपटाए जा सकते हैं.

18 से ज्‍यादा उम्र पर कितना निवेश

19 साल की उम्र पर 228 रुपए महीने

20 साल की उम्र पर 248 रुपए महीने

21 साल की उम्र पर 269 रुपए महीने

22 साल की उम्र पर 292 रुपए महीने

23 साल की उम्र पर 318 रुपए महीने

24 साल की उम्र पर 346 रुपए महीने

25 साल की उम्र पर 376 रुपए महीने

26 साल की उम्र पर 409 रुपए महीने

27 साल की उम्र पर 446 रुपए महीने

28 साल की उम्र पर 485 रुपए महीने

29 साल की उम्र पर 529 रुपए महीने

30 साल की उम्र पर 577 रुपए महीने

31 साल की उम्र पर 630 रुपए महीने

32 साल की उम्र पर 689 रुपए महीने

33 साल की उम्र पर 752 रुपए महीने

34 साल की उम्र पर 824 रुपए महीने

35 साल की उम्र पर 902 रुपए महीने

36 साल की उम्र पर 990 रुपए महीने

37 साल की उम्र पर 1087 रुपए महीने

38 साल की उम्र पर 1196 रुपए महीने

39 साल की उम्र पर 1318 रुपए महीने

40 साल की उम्र पर 1454 रुपए महीने

कैसे खुलवाएं खाता

अगर आप भी अटल पेंशन योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले किसी बैंक में बचत खाता खुलवा लें. अगर आपका पहले से ही बैंक में बचत खाता है तो आपको वहां से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा. फॉर्म में नाम, आयु, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर आदि तमाम जानकारी सही-सही भरें. मांगे गए सभी जरूरी दस्‍तावेज साथ में अटैच करें. इसके बाद फॉर्म को बैंक में जमा करें. इसके बाद आपके सभी दस्‍तावेजों को सत्‍यापित किया जाएगा और अटल पेंशन योजना के तहत आपका खाता खोल दिया जाएगा.

ShareTweetSendShare
Previous Post

Tata Motors की गाड़िया साबित हुई Mini Fortuner और Innova. सेल में लगा दिया बंपर चौका

Next Post

रेलवे यात्री ध्यान रखें। 8 दर्जन ट्रेन हुई कैंसिल, हर रूट पर पड़ा असर, नये साल और छुट्टी मनाने में होगा दिक़्क़त

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Extra

Headlines – 2026-03-04 From GulfHindi

by Lov Singh
मार्च 5, 2026
0

06:26 IST: Kuwait: Internet Service Back to Normal कुवैत में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बहाल कर दी गई है। कुवैत की Communication and Information Technology Regulatory...

Read moreDetails

Kuwait Police ने सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने पर 3 लोगों को पकड़ा, सेना का मजाक उड़ाना पड़ा भारी

मार्च 4, 2026

UAE में फ्लाइट कैंसिल होने से फंसे यात्रियों को बड़ी राहत, सरकार ने माफ किया ओवरस्टे फाइन

मार्च 4, 2026

UAE और GCC देशों की इमरजेंसी मीटिंग, सुरक्षा और फ्लाइट्स को लेकर आए ये बड़े फैसले

मार्च 4, 2026
Next Post

रेलवे यात्री ध्यान रखें। 8 दर्जन ट्रेन हुई कैंसिल, हर रूट पर पड़ा असर, नये साल और छुट्टी मनाने में होगा दिक़्क़त

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906