KUWAIT : करीब 1800 प्रवासियों के लिए मुसीबत, जल्द ही मिलेगा टर्मिनेशन का नोटिस, जानें वजह

Lov Singh29 January 20231 min read15 viewsKuwait

करीब 18 सौ प्रवासियों को दी जाएगी टर्मिनेशन की जानकारी 

KUWAIT शिक्षा मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार करीब 18 सौ प्रवासियों की नौकरी पर परेशानी आ सकती है। दरअसल शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार करीब 1800 शिक्षकों को 5 फरवरी को टर्मिनेट करने की जानकारी दी जा सकती है।

बताते चलें कि सूत्रों का कहना है कि पहले से टर्मिनेशन की जानकारी मिलने के बाद वह आगे के भविष्य के बारे में योजना बना पाएंगे। यह भी कहा गया है कि पहले से यह जानकारी मौजूद होगी तो वह आसानी से इसकी योजनाबद्ध तरीके से तैयारी कर पाएंगे।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

मंत्रालय ने क्या किया है फैसला?

दरअसल, कुवैत में Kuwaitization policy को इंप्लीमेंट करने की तैयारी पूरे जोड़ शोर से की जा रही है। खासकर उन सब्जेक्ट में जिनमें कुवैती शिक्षक पर्याप्त हैं। यानी कि इन स्थानों पर प्रवासी शिक्षकों को हटाकर कुवैती शिक्षकों को रखा जा रहा है।

क्या है Kuwaitization policy?

Kuwaitization के तहत विभिन्न सेक्टर में प्रवासियों की जगह कुवैती नागरिकों को नौकरी दी जा रही है। इस कारण प्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ रही है। धीरे धीरे कई सेक्टर में यह प्रक्रिया लागू की जा रही है जिसका नकारात्मक प्रभाव प्रवासियों पर पड़ रहा है।

 

Share:

Comments

Leave a comment