कुवैत में जांच अभियान के द्वारा कई लोगों को पकड़ा गया

कुवैत में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाती है। इस तरह के लोगों की गिरफ्तारी जांच अभियान के द्वारा की जाती है। समय-समय पर सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जांच अभियान चलाया जाता है जिसमें इन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जाती है। एक बार फिर से इसी तरह के जांच अभियान में कई आरोपियों को पकड़ा गया है।

इन इलाकों में चलाया गया था जांच अभियान

आंतरिक मंत्रालय के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कई इलाकों में जांच अभियान चलाया गया। Abdali, Wafra, Jawakhir Kabd, और Salmiya के Baraih Salem regions इलाके में जांच अभियान चलाया गया था।

Public Authority for Manpower और वाणिज्य मंत्रालय के द्वारा मिलाकर आरोपियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 219 उल्लंघन कर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों पर रेजिडेंस और वर्क लॉ के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। आरोपियों पर कार्यवाही की जाएगी और ने संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at [email protected] with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.