UAE : 22 घरेलू कामगारों के रिक्रूटमेंट ऑफिस पर लगा जुर्माना, अवैध तरीके से नियुक्ति का था आरोप
संयुक्त अरब अमीरात में अवैध तरीके से काम करने वाले आरोपियों के खिलाफ जांच अभियान किया जाता है। Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) के द्वारा उन कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है जिनके द्वारा अवैध तरीके से कामगारों की बहाली कराई जा रही है।

20 से अधिक कंपनियों पर की गई है कार्रवाई
इस मामले में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा है कि फरवरी में करीब 22 घरेलू कामगारों के रिक्रूटमेंट ऑफर पर कार्यवाही की गई है। घरेलू कामगारों की नियुक्ति करने वाली कंपनियों को सावधानी बरतने की जरूरत है और वह जितने भी कामगारों को नियुक्त करती है उनके बारे में अच्छी तरह जानकारी लेना जरूरी है।
कामगार और अधिकारों की रक्षा के लिए ही मंत्रालय के द्वारा नियम बनाए गए हैं जिसका पालन सभी के लिए जरूरी है। दोनों पार्टी की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि नियमों का पालन किया जाए। यह कंपनियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्लाइंट को हाई क्वालिटी सर्विस प्रदान करें।





