सऊदी में राह चलते मुसाफिरों से मारपीट करने का आरोप, प्रवासी समेत 32 पकड़े गए
करीब 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया
सऊदी में गुरुवार और शुक्रवार के बिच करीब 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो पैदल चलने वालों को परेशान करते हैं, ट्रैफिक जाम लगाते हैं और अधिकारियों के साथ बदसलूकी करते हैं।

सड़क पर बदमाशी करने का आरोप
बताया गया है कि Hafr Al-Batin Police ने ईस्टर्न प्रोविंस में गुरुवार को 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे 14 नागरिक और 3 प्रवासी शामिल हैं। फिर शुक्रवार को 15 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर लोक अभियोजक भेज दिया गया है। लोगों को सड़क पर सुरक्षित नियमों का पालन करना होगा। प्रवासी विदेशों में काम की तलाश में जाते हैं उन्हें नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए।



