4 ऐसी नई एसयूवी जो 2024 के शुरुआत में होगी लॉन्च, इन सभी गाड़ियों के लॉन्च का सबको है लंबे समय से इंतजार

Mohd. Irfan14 November 20232 min read5 viewsIndia

4 Upcoming SUVs: 2023 लगभग खत्म होने वाला है और जल्द ही 2024 शुरू हो जाएगा। कंपनियां ये प्लानिंग कर रही है कि वह 2024 के शुरुआत में अपनी गाड़ियों को लॉन्च करें। इस आर्टिकल में 4 ऐसी नई एसयूवी के बारे में बताया गया है, जिनका लॉन्च 2024 के शुरुआत में होगा और इन गाड़ियों के लॉन्च का सभी को लंबे समय से इंतजार है।

4 Upcoming SUVs: पंच EV, XUV300 फेसलिफ्ट, सोनेट फेसलिफ्ट और क्रेटा फेसलिफ्ट है शामिल

1. टाटा पंच EV

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

Tata Punch EV

टाटा मोटर्स कंपनी की पंच पर बेस्ड इलेक्ट्रिक मॉडल की भारत में टेस्टिंग भी हो रही है। इस गाड़ी के इंटीरियर और एक्सटीरियर में भी बदलाव किए जा सकते हैं? और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गाड़ी भारत में 2024 के शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।

2. XUV300 फेसलिफ्ट

XUV300 Facelift

महिंद्रा कंपनी की यह अपकमिंग गाड़ी भी 2024 के शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। इस गाड़ी के इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलाव किए जाएंगे और ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी की जो XUV400 इलेक्ट्रिक गाड़ी है, उसमें भी इसी फेसलिफ्ट की तरह इंटीरियर और एक्सटीरियर ऑफर किया जाएगा।

3. किआ सोनेट फेसलिफ्ट

KIA Sonet Facelift

कुछ दिन पहले किआ कंपनी की सोनेट फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर के फोटो सामने आए थे, जिससे डिजाइन के बारे में कुछ डिटेल पता चली थी। और अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गाड़ी भारत में 2024 के शुरुआत में लॉन्च हो सकती है और इस गाड़ी की कीमत 8 लाख से शुरू हो सकती है।

4. हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

Hyundai Creta Facelift

भारत के अंदर हुंडई कंपनी की क्रेटा सबसे ज्यादा बिकती है। अपने सेगमेंट की यह नंबर वन गाड़ी है सेल के मामले में और अब इस गाड़ी का फेसलिफ्ट वर्जन कंपनी लॉन्च करने के लिए तैयारी में लगी हुई है और 2024 के शुरुआत में इसका फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च होगा।

Share:

Comments

Leave a comment