DUBAI में बेहतरीन चीज है सस्ते दामों में भी खरीद सकते हैं

DUBAI में अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं और आप शॉपिंग के शौकीन है तो घबराने की जरूरत नहीं है। दुबई में कई कई ऐसे मॉल है जहां से आप बेहतरीन चीज है सस्ते दामों में भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कलाप्रेमी है तो भी ऐसे कई स्थान है जहां पर आप बिना अधिक पैसे खर्च किए आसानी से घूमफिर सकते हैं और मनोहर वस्तु का नजारा ले सकते हैं।

Mall of the Emirates

सबसे पहले बात करते हैं Mall of the Emirates की जो दुनिया का सबसे अनोखा मॉल है। यह अपने विशालकाय स्नोगलोब (snowglobe) के लिए जाना जाता है। अगर आप स्कीइंग के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है या फिर आप इसे गर्मी से बचने का जरिया भी मान सकते हैं। मिडिल ईस्ट का सबसे अद्वितीय 4D theatre इसी मॉल में स्थित है जिसका आप आनंद उठा सकते हैं।

यहां पर करीब 90 रेस्टोरेंट मौजूद थे जिनमे से खाना खा सकते हैं और 550 शॉपिंग आउटलेट में शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर एक खास समय पर फैशन शो भी होता है जिसका लुत्फ उठाया जा सकता है।

Dubai Deira Souk

अगर आप कलाप्रेमी है और आपको पुरानी वस्तु से खासा लगाव है तो आपको यहां पर एक बार जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा आप सोना चांदी के आभूषणों में दिलचस्पी रखते हैं और इसे खरीदना चाहते हैं तो यहां एक बार जरूर जाएं। कई तरह के आर्ट शॉपिंग मॉल मौजूद हैं।

इसके अलावा यहां पर मसालों की खुशबू भी मिलेगी। वहीं पर भारत में बनी रंगबिरंगी साड़ी और स्कार्फ भी यहां आपको मिल जायेगी।

DUBAI mall

DUBAI मॉल का नाम आपने जरूर सुना होगा क्योंकि यह काफी लोकप्रिय है। यहां 1200 रिटेल स्टोर है। प्रवेश के बाद आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आप किसी मॉल में आए हैं बल्कि आपको महसूस हो सकता है कि यह एक छोटा सा शहर है। दुनिया के सबसे बड़े मॉल में से एक है जहां पर बड़ा aquarium, वाटरफॉल और वाटर शो है।

यहां पर 6 बजे शाम में जाने की सलाह दी जाती है क्योंकि उस समय अधिकतर शो किया जाता है। अगर आपको स्केटिंग पसंद है तो भी आप यहां जाकर सिख सकते हैं।

Souk Madinat Jumeriah

अगर आप Jumeriah के किसी होटल में ठहरे हैं तो इस मॉल में जाने के लिए canals के जरिए पारंपरिक वुडन बोट से यहां पहुंचे और शॉपिंग पर निकल जाएं या किसी रेस्टोरेंट में बैठकर स्वादिष्ट पकवान का लुत्फ उठाएं। इस मॉल का आनंद उठाने के लिए रात में ही निकलें तभी वहां की खूबसूरती बेहतर तरीके से देख पाएंगे। इस मॉल को मिनी Venice भी कहा जा सकता है। यहां बड़े बड़े शॉपिंग मॉल मौजूद हैं।

इसके अलावा अगर आप यहां पर पहुंच गए हैं तो souks की भुलभुलैया में एन्जॉय करना न भूलें जो वास्ताव में आपको पारंपरिक भावनाओं से सराबोर कर देगा। इसके अलावा यहां कपड़े, रंगबिरंगे lanterns, परफ्यूम आदि भी यादगार के रूप में ले जा सकते हैं।

Wafi Shopping Mall

अगर आप कला प्रेमी हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। इसे कला प्रेमियों का सपना भी कहा जा सकता है। हालांकि, यह Dubai Mall आदि की तरह बड़ा नहीं है लेकिन आपका मन लुभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। कई आर्ट गैलरी और बड़ी संख्या में आर्ट वर्क के साथ 300 स्टोर आपके स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

यह Egyptian स्टाइल में अपनी तरह का अनोखा मॉल है। आर्ट के अलावा म्यूजिक प्रेमियों के लिए भी यहां उत्तम व्यवस्था है। चुनिंदा रेस्टोरेंट में लाइव म्यूजिक भी लोगों का मन लुभाता है। फैशन शो और आर्ट फेस्टिवल मॉल का अभिन्न हिस्सा हैं।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.