KUWAIT में कर्मचारियों के लिए 5 दिन छुट्टी की घोषणा की गई है। कहा गया है कि इस महीने के आखिरी में कामगारों के लिए 5 दिन की छुट्टी दी गई है। साप्ताहिक मीटिंग के दौरान इस छुट्टी की घोषणा की गई है। कामगारों को यह छुट्टी National and Liberation Days 2025 दी जा रही है।
कब से कब तक कामगारों को मिलेगी छुट्टी?
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि कामगारों को यह छुट्टी मंगलवार 25 फरवरी से लेकर गुरुवार 27 फरवरी तक दी जाएगी। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को भी छुट्टी दी जाएगी। वीकेंड के कारण यह छुट्टी पूरे 5 दिन की हो जाएगी।
कहा गया है कि रेगुलर काम रविवार 2 मार्च से शुरू किया जायेगा। स्टेट न्यूज एजेंसी की वेबसाइट के अनुसार इस दिन सरकारी संस्थानों में छुट्टी रहेगी।