• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, मार्च 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

अबू धाबी और दुबई में फंसी कानपुर की 50 फैमिली

अबू धाबी और दुबई में फंसी कानपुर की 50 फैमिली

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जून 25, 2025
in India, UAE
0
अबू धाबी और दुबई में फंसी कानपुर की 50 फैमिली

अबू धाबी और दुबई में फंसी कानपुर की 50 फैमिली

0
SHARES
56
VIEWS

अबू धाबी और दुबई में फंसी कानपुर की 50 फैमिली

Vandana Upadhyay · जून 25, 2025

ईरान और इजरायल में युद्ध की वजह से कई देशों समेत यूएई ने भी अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया. ऐसी परिस्थिति में गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए यूएई पहुंचे कानपुरवासी वहां पर फंस गए हैं. दुबई और अबू धाबी में कानपुर के तकरीबन 50 पर्यटक परिवार फंस गए हैं. दुबई और अबू धाबी से 24 और 25 जून को लखनऊ आने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है. ऐसे में भारतीय पर्यटक परिवार को उम्मीद है कि 26 जून को उन्हें लखनऊ की फ्लाइट शायद मिल जाये. ये फ्लाइट कैंसिल ना हो.

26 जून को बुक हुई फ्लाइट

ट्रैवल एजेंसी संचालक लकी अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल गर्मियों की छुट्टियों में कानपुर से करीब 150 परिवार अबू धाबी और दुबई घूमने जाते हैं. इस बार भी गर्मी छुट्टियों में करीब 50 परिवार गर्मियों की छुट्टियों में अबू धाबी गए थे.  कतर में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद 23 जून की रात से मध्य पूर्व के देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था. ऐसे में लखनऊ से इन दोनों शहरों के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट अब तक दो बार कैंसल हो चुकी है. अब 26 जून को अगर फ्लाइट मिल जाती है, तो कोई परेशानी नहीं होगी.

पर्यटकों की जेब पर भारी असर 

26 जून को भी अगर फ्लाइट कैंसिल हो जाती है तो पर्यटकों  की जेब पर ज्यादा असर पड़ेगा. क्योंकि कहीं भी घूमने-फिरने के लिए लोगों का एक बजट फिक्स होता है.  ऐसे में समय बढ़ने पर ज्यादा खर्च वहन करना भी मुश्किल है.  एक दिन का होटल का किराया कम से कम 18 हजार रुपये के करीब पड़ रहा है. होटल के साथ-साथ  खाने-पीने का खर्च अलग होता है. पांडु नगर निवासी अमरजीत सिंह पम्मे ने बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार जून की शुरुआत में दुबई में घूमने के लिए गए थे और उनकी फ्लाइट 25 जून को थी, जो कैंसल हो गई है. अब 26 जून को फ्लाइट बुक हुई है.


मिसालों की आवाज से डरा हुआ परिवार 

ईरान के कुम शहर में रहने वाले जीशान ने कहा कि कुम में भारतीय एक-दूसरे का सहारा बने हैं. फिलहाल यहां पर हालात ठीक हैं. मोहर्रम पर 24 जून को उनकी फ्लाइट थी लेकिन वो कैंसल हो गई है. उन्होंने बताया कि बाकी शहरों से यहां हालात ठीक है, लेकिन मिसाइलों की तेज आवाजें कानों को थर्रा देती हैं. रात में कभी-कभी तेज रोशनी चमकती है. तमाम लोगों को घर  के अंदर रहने की अपील की गई है. जरूरत न होने पर लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं. तेहरान में हमले हो रहे हैं, जहां से कुम शहर करीब 156 किलोमीटर दूर है.

 

ShareTweetSendShare
Previous Post

UAE में टेक्नोलॉजी सेक्टर की टॉप 10 हॉट जॉब्स

Next Post

सऊदी अरब का नया फैसला, अब किराना दुकानों पर नहीं बिकेगा तंबाकू, मांस और फल-सब्ज़ी

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Finance

Dubai Real Estate Update: दुबई में ईरानी हमलों के बाद भारतीय निवेशकों ने खींचे हाथ, प्रॉपर्टी बाजार में अनिश्चितता

by Sushma Kumari
मार्च 5, 2026
0

पश्चिम एशिया में ईरान और यूएई के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब दुबई के रियल एस्टेट मार्केट पर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों में...

Read moreDetails

UAE में तनाव के बीच आम लोगों से मिले राष्ट्रपति, फंसे हुए यात्रियों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान

मार्च 5, 2026

Oman Oil Company (OOMCO) के फ्यूल टैंक में हादसा, कंपनी ने मस्कट स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी

मार्च 5, 2026

मस्कट एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए ओमान सरकार ने दी 186 मिलियन रियाल की मंजूरी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

मार्च 5, 2026
Next Post
सऊदी अरब का नया फैसला, अब किराना दुकानों पर नहीं बिकेगा तंबाकू, मांस और फल-सब्ज़ी

सऊदी अरब का नया फैसला, अब किराना दुकानों पर नहीं बिकेगा तंबाकू, मांस और फल-सब्ज़ी

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906