प्रवासी को चोरी के आरोप में पकड़ा गया

ओमान के Barka में एक प्रवासी को चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। South Al Batinah Governorate की पुलिस कमांड से मिली जानकारी के अनुसार एशियाई नागरिकता के एक प्रवासी को चोरी और घरों को तहस नहस करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Muscat Governorate के कई घरों में चोरी का आरोप

पुलिस के मुताबिक इस प्रवासी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा एक अलग मामले में रॉयल ओमान पुलिस ने Muscat Governorate के कई घरों में चोरी के आरोप में 6 प्रवासियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार Muscat Governorate Police Command ने Department of Inquiries and Criminal Investigations के साथ मिलकर एक महिला समेत एशियाई नागरिकता के 6 प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर कई घरों में चोरी का आरोप है। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment