• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
रविवार, मार्च 1, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

7 भारतीय प्रवासी कामगार भारत लौटने से पहले अगवा, Airport जाने से पहले ही सब ग़ायब

Lov Singh by Lov Singh
सितम्बर 30, 2020
in India, World
0
0
SHARES
28
VIEWS

7 भारतीय प्रवासी कामगार भारत लौटने से पहले अगवा, Airport जाने से पहले ही सब ग़ायब

Lov Singh · सितम्बर 30, 2020

काम कर रहे 7 भारतीयों को अपने देश लौटते समय अगवा कर लिया। इन भारतीयों के अपहरण की खबर भारत पहुंचते ही परिजन उन्हें मुक्त करवाने के लिए लामबंद हो गए है। परिजनों ने केन्द्र सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर अगवा किए गए लोगों की रिहाई की मांग की है।

 

परिजनों का कहना है कि केन्द्र सरकार लीबिया की सरकार के लगातार सम्पर्क कर अगवा किए गए लोगों की मदद के लिए प्रयासरत भी है। दरअसल परिजनों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और विदेश मंत्री से भी मदद की गुहार लगाई है। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित परिजनों द्वारा सेंट्रल दिल्ली के प्रसाद नगर थाने में, जिले के डीसीपी को और पुलिस कमिश्नर को भी चिट़ठी लिखकर मदद मांगी गई है।


 

 

ये हैं अगवा किए गए भारतीय

लीबिया में अगवा किए गए सात भारतीयों में महेन्द्र सिंह, वेंक्टराव बतचाला, साह अजय, उमेदीब्राहिम भाई मुल्तानी, दनय्या बोद्धू, मुन्ना चौहान और जोगाराव बतचाला शामिल हैं। ये सभी लोग राजेन्द्र प्लेस स्थित एनडी एन्टरप्राइजेज कम्पनी की ओर से लीबिया में आयरन वेल्डर के तौर पर काम करने के लिए करीब एक साल पहले गए थे। एक साल तक वहां काम करने के बाद उन्हें भारत लौटना था।

 

एयरपोर्ट जाने को दौरान कर लिया अगवा

पीड़ित मुन्ना चौहान के रिश्तेदार ललन प्रसाद ने बताया कि उनके रिश्तेदार मुन्ना चौहान भी एक साल पहले छह अन्य पीड़ितों के साथ वेल्डर मैन के तौर पर काम करने के लिए लीबिया गए थे। जहां से एक साल बाद वे वापस आने वाले थे। गत 17 सितम्बर को उनकी फ्लाईट लीबिया के त्रिपोली एयरपोर्ट से इस्तांबुल, पैरिस होते नई दिल्ली पहुंचना था। वे अपनी कम्पनी से एयरपोर्ट के लिए निकले थे। जहां बीच रास्ते हथियारबं लोगों ने सातों भारतीयों को अगवा कर लिया।

 

20 हजार डॉलर की मांग

पीड़ित के परिजनों की मानें तो अगवा किए गए भारतीयों को छोड़ने के एवज में 20 हजार डॉलर की फिरौती मांगी गई है। इसको लेकर कम्पनी की ओर से भी संवाद किया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी आरोपी से बातचीत में कुछ भी तय नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से अगवा किए गए लोगों की रिहाई का रास्ता साफ नहीं हो पाए। हालांकि परिजनों का कहना है कि घटना का पता चलने के बाद केन्द्र सरकार ने मामले में हस्तक्षेप किया है और अगवा किए गए भारतीयों की रिहाई के लिए वहां की सरकार से सम्पर्क कर रही है।

 

 

लीबिया में नहीं है भारतीय दूतावास

परिजनों का यह भी कहना है कि लीबिया में फिलहाल भारतीय दूतावास नहीं है। वहां का कामकाज देखने की जिम्मेदारी फिलहाल ट्यूनीशिया में स्थित भारतीय दूतावास की है। इस मामले पर ट्यूनीशिया में स्थित भारतीय दूतावास ने संज्ञान लिया है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। लगातार लीबिया की सरकार से सम्पर्क साधा जा रहा है और अगवा किए गए भारतीयों को छ़ड़ाने का प्रयास किया जा रहा है।GulfHindi.com

ShareTweetSendShare
Previous Post

अगर आप यूएई में आना चाहते है तो आपको यहां के कुछ नियम को मानने होंगे

Next Post

बहरीन सरकार ने COVID-19 से आर्थिक गिरावट को कम करने के लिए कई काम किये

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

World

Israel Channel 12: ईरान के सुप्रीम लीडर खमेनेई की मौत का दावा, खाड़ी देशों में एयरस्पेस बंद और अलर्ट जारी

by Aanya
मार्च 1, 2026
0

इजरायल के प्रसिद्ध चैनल 12 ने एक बड़ी रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खमेनेई की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के...

Read moreDetails

Iran News Update: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के आवास पर भारी बमबारी, इजरायल ने मौत का दावा किया

मार्च 1, 2026

Bahrain News: बहरीन में तनाव, ईरान के मिसाइल हमले के बाद हवाई सीमाएं बंद, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

मार्च 1, 2026

US और Israel का Iran पर भीषण हमला, 500 ठिकानों पर बमबारी के बाद खाड़ी देशों में भारी तनाव

मार्च 1, 2026
Next Post

बहरीन सरकार ने COVID-19 से आर्थिक गिरावट को कम करने के लिए कई काम किये

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906