देश को 9 और वंदे भारत ट्रेनें मिली. 160 KMPH के रफ़्तार से पहुँचिये अब 18 घूमने वाले शहर

Lov Singh22 September 20232 min read2 viewsIndia

देश को 9 और वंदे भारत ट्रेनें मिल गई हैं। नई ट्रेनें 34 रूटों पर दौड़ेंगी। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन पहले ही 25 रूटों पर चल रही है।

अब रेलवे की योजना 16 कोच की बजाय 8 कोच की वंदे भारत दौड़ाने की है। जो देश के कई राज्यों और शहरों को कवर करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। इससे कई शहरों के लोगों को आवाजाही में बड़ा फायदा होगा। राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल के हावड़ा और तमिलनाडु के चेन्नई को 2-2 ट्रेनें मिली हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

नई वंदे भारत इन रूटों पर दौड़ेगी

  • – उदयपुर से जयपुर
  • – तमिलनाडु के तिरुनेलवेली-मदुरई-चेन्नई
  • – हैदराबाद से बैंगलुरु
  • – विजयवाड़ा से चेन्नई
  • – केरल के कासरगोड़ से तिरुवनंतपुरम
  • – राउरकेला से भुवनेश्वर
  • – जामनगर से अहमदाबाद
  • – पटना से हावड़ा

8 कोच की होंगी नई वंदे भारत ट्रेनें

देशवासियों को रीजनल कनेक्टिविटी देने के लिए 8 कोच वाली वंदे भारत दौड़ाई जाएंगी। पहले भी 8 कोच की ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनका अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। छोटी ट्रेन के लोगों को कई फायदे भी हो रहे हैं। जैसे यह ट्रेन जल्दी और अधिक रूटों पर दौड़ सकती है। इसमें यात्रियों की बुकिंग भी जल्दी फुल हो जाती है। जल्दी बुकिंग होने से ट्रेनें जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं, जिससे समय भी बचता है।

रेल मंत्री ने किया था नई ट्रेनों का ऐलान

बता दें कि देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मई 2023 में नई वंदे भारत देने का ऐलान किया था। सरकार की योजना फरवरी-मार्च 2024 तक देश में 3 प्रकार की वंदे भारत चलाने की है। वंदे भारत देश की अपनी टेक्नोलॉजी से बनी ट्रेन हैं, जिससे शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को बदलने की तैयारी चल रही है। यह ट्रेनें चेन्नई में बनाई जाती हैं। फायदा होता रहा तो जल्दी ही पूरे देश में वंदे भारत ट्रेनें नजर आएंगी।

Share:

Comments

Leave a comment