Flight में नशे की हालत में यात्री ने केबिन अटेंडेंट को दांत काटा, लैंडिंग के बाद तुरंत किया गया गिरफ्तार
यात्रियों की असामान्य व्यवहार की घटनाएं कई बार आई हैं सामने
फ्लाइट में यात्रियों की असामान्य व्यवहार की घटनाएं कई बार सामने आई हैं। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें यूएस जा रही ANA plane में आरोपी यात्री ने केबिन क्रू को दांत काट लिया है। Japanese एयरलाइन ने इस बात की जानकारी बुधवार को दी है।

विमान को वापस लौटना पड़ा टोक्यो
एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि विमान को यूएस जाना था लेकिन आरोपी की इस हरकत के कारण वापस टोक्यो मोड़ दिया गया। इस विमान में कुल 159 यात्री सवार थे। आरोपी ने नशे की हालत में केबिन अटेंडेंट को काट लिया था। Haneda airport पर लैंडिंग के बाद आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब आरोपी से इस मामले में पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसे ऐसा कुछ भी याद नहीं है। आरोपी ने जो कहा है उसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा है।



