• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, फ़रवरी 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Finance

अब किसी भी प्राइवेट अस्पताल में इलाज पर पैसे के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर. सरकार ने IRDA के साथ लाया Claim Exchange

Lov Singh by Lov Singh
मई 23, 2024
in Finance
0
0
SHARES
25
VIEWS

अब किसी भी प्राइवेट अस्पताल में इलाज पर पैसे के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर. सरकार ने IRDA के साथ लाया Claim Exchange

Lov Singh · मई 23, 2024

जल्द ही यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री नेशनल क्लेम एक्सचेंज पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी में है। यह पोर्टल एक सिंगल-विंडो इंटरफेस के रूप में काम करेगा। इसके माध्यम से हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों, अस्पतालों और इंश्योरेंस पॉलिसीधारकों को एक प्लेटफार्म मिलेगा, जिससे हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम सेटलमेंट आसान और तेज़ हो सकेगा।

सरकार का कहना है कि ये पोर्टल लॉन्च होते ही पूरे भारत में उपलब्ध होगा। शुरुआत में करीब 50 इंश्योरेंस कंपनियां और 250 अस्पताल इसे इस्तेमाल करने के लिए जोड़ दिए गए हैं, और समय के साथ-साथ और भी अस्पताल और इंश्योरेंस प्रोवाइडर्स इससे जुड़ेंगे।

इस पोर्टल को राष्ट्रीय डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत तैयार किया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इस पोर्टल के माध्यम से वो हर वो शिकायत हल कर पाएंगे, जो इसमें देरी के चलते मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स, उपभोक्ता अदालतों, और अन्य न्यायिक स्तरों पर पहुंच रही हैं।


नेशनल हेल्थ क्लेम एक्सचेंज (NHCX) पोर्टल, अगले दो से तीन महीनों में लॉन्च होने जा रहा है। माना जा रहा है कि यह हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम प्रोसेस को काफी आसान बना देगा। यह प्लेटफार्म पॉलिसीधारकों और सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच संपर्क को सहज और सरल बनाएगा।

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने इस प्लेटफार्म को डिजाइन किया है ताकि इंश्योरेंस क्लेम प्रोसेसिंग में तेजी लाई जा सके और इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित की जा सके। इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने सभी इंश्योरेंस कंपनियों और सर्विस प्रोवाइडर्स को इस पोर्टल के साथ इंटीग्रेट करने का निर्देश दिया है।

बड़े-बड़े इंश्योरेंस कंपनियां जैसे टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस, पैरामाउंट टीपीए और बजाज अलायंस इंश्योरेंस ने पहले ही इस पोर्टल के साथ इंटीग्रेशन पूरा कर लिया है। फिलहाल, भारत में हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम कभी-कभी मैन्युअल प्रॉसेस पर बहुत निर्भर रहता है, जिससे समय की काफी खपत होती है।

हॉस्पिटल्स में अलग-अलग क्लेम पोर्टल होते हैं और हर पोर्टल पर लाभार्थी अलग-अलग प्रश्न पूछते हैं, जिससे प्रक्रिया और भी जटिल हो जाती है। लेकिन इस नए एकल पोर्टल से क्लेम प्रोसेसिंग में तेजी आएगी।

कहना गलत नहीं होगा कि अगर यह पोर्टल कामयाब हुआ, तो हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में पारदर्शिता के साथ-साथ कार्यक्षमता भी बढ़ेगी, जो पॉलिसीधारकों और मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

ShareTweetSendShare
Previous Post

Gold के दाम अब भारत में नहीं जाएँगे इस क़ीमत से नीचे, आज 5 कारण से बदलेगा सोना चाँदी का भाव

Next Post

सोना छोड़िये चाँदी में मिल रहा हैं ज़बरदस्त रिटर्न. 2024 में निवेशकों को दे सकता हैं Gold से ज़्यादा लाभ

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

World

Taiwan का बड़ा ऐलान, होटल इंडस्ट्री में 6600 विदेशियों को मिलेगी नौकरी, सैलरी 32,000 NT$ तय

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 5, 2026
0

ताइवान में टूरिज्म सेक्टर तेजी से वापस पटरी पर आ रहा है और वहां काम करने वालों की भारी मांग बढ़ गई है। ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल...

Read moreDetails

Saudi Arabia Jawazat Update: सऊदी में घरेलू कामगारों के लिए इकामा फीस पर आया बड़ा अपडेट, किस्तों में भुगतान पर रोक

फ़रवरी 4, 2026

Palestine Update: इजराइल के हमले में गाज़ा में 21 की मौत, वेस्ट बैंक में 24 साल के युवक की गई जान

फ़रवरी 4, 2026

कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने के बाद बचाई गई 236 लोगों की जान

फ़रवरी 4, 2026
Next Post

सोना छोड़िये चाँदी में मिल रहा हैं ज़बरदस्त रिटर्न. 2024 में निवेशकों को दे सकता हैं Gold से ज़्यादा लाभ

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906