IRCTC लाया Blissful Bali टूर पैकेज, कूटा और द्वीप हैं आकर्षण का केंद्र, सारी सुविधा के साथ Flight में यात्रा
देश विदेश घूमने के इच्छुक यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी के द्वारा समय समय पर ऐसे टूर पैकेज की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से यात्रियों को कई स्थानों पर भ्रमण का मौका मिलता है। कई बार लोग कई स्थानों पर घूमने की प्लानिंग करते हैं लेकिन कुछ कारणों से उनकी प्लानिंग पूरी नहीं हो पाती है इसलिए उनके लिए अब बेहतर मौका दिया जा रहा है। इस बार आईआरसीटीसी Blissful Bali नामक टूर पैकेज लेकर हाज़िर है।

किन स्थानों पर कराया जाएगा भ्रमण?
यह टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का होगा जिसमें यात्रियों को कई अलग अलग स्थानों पर भ्रमण कराया जाएगा। किराए की बात करें तो सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको 95,500 रुपये का भुगतान करना होगा, डबल शेयरिंग में 84, 900 रुपये, ट्रिपल शेयरिंग में 84,900 रुपये का पेमेंट करना होगा। 2 से 11 साल का बच्चा जाता है 76,500 रुपये देने होंगे। यात्रियों की सभी सुविधाओं खाने रहने की व्यवस्था की जाएगी।
कुटा, बाली द्वीप आदि खूबसूरत स्थान पर यात्रियों को भ्रमण कराया जाएगा। कूटा में सर्फिंग और सूरज की रोशनी काफी फायदेमंद होगी। स्थानीय हस्तशिल्प, कपड़े, गहने वाली बाजार भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं। क्लब और लाइव म्यूजिक का भी आनंद उठाया जा सकता है।
https://x.com/IRCTCofficial/status/1857674441783902466?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1857674441783902466%7Ctwgr%5E2e581d9e2dbedda931d95f9b6c59aa045b41d9eb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-35446176523624485719.ampproject.net%2F2410292120000%2Fframe.html





