सऊदी में वीजा संबंधी नियमों में बदलाव किया गया है। सऊदी ने करीब 14 देशों के लिए multiple-entry visas को स्थगित कर दिया है। नया नियम 1 फरवरी 2025 से लागू हो गया है। इन देशों के लिए केवल single-entry visas ही जाती किया जाएगा। वहीं tourism, business, और family visits पर मल्टीपल एंट्री वीजा को सस्पेंड किया गया है।

इस लिस्ट में कौन से देश शामिल हैं?
1. Algeria
2. Bangladesh
3. Egypt
4. Ethiopia
5. India
6. Indonesia
7. Iraq
8. Jordan
9. Morocco
10. Nigeria
11. Pakistan
12. Sudan
13. Tunisia,
14. Yemen.
भारत सहित इन 14 देशों के लिए बदल गया है नियम
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार भारत सहित तीन 14 देशों के लिए नियमों में बदलाव हो गया है। इन 14 देशों के नागरिक अधिकतम 30 दिन के लिए single-entry visas के लिए आवेदन कर सकते हैं और अधिकतम 30 दिन के लिए रह सकते हैं। दरअसल पहले जो मल्टीपल वीजा की सेवा उपलब्ध थी उसका दुरुपयोग किया जा रहा था जिसके कारण ही यह नया नियम लागू किया गया है।
इन वीजा पर नहीं होगा कोई भी प्रभाव
इस नए नियम का प्रभाव diplomatic, residence, Hajj, और Umrah visas पर नहीं होगा।




