खाड़ी देशों में अलग अलग देश के लोग काम करने के लिए जाते हैं। वहां पर प्रवासियों और नियोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून भी बनाए गए हैं जिसका पालन प्रवासियों के द्वारा भी करना अनिवार्य है। कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें आरोपियों के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है जिसके बाद उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाता है।

पाकिस्तानी प्रवासियों को किया गया डिपोर्ट
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 131 पाकिस्तानी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया है। इनपर ड्रग, अवैध एंट्री से लेकर जॉब में फ्रॉड का भी आरोप लगा है। पाकिस्तानी सूत्र के अनुसार सऊदी से करीब 74 प्रवासियों को डिपोर्ट किया गया है। इसके अलावा Bahrain, Azerbaijan, Iraq और ओमान आदि इलाकों से भी आरोपियों को डिपोर्ट किया गया है।
आरोपियों को फ़्लाइट से Jinnah International Airport पर भेजा गया। इनमें कई ऐसे आरोपी भी शामिल होते हैं जो वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेशों में रह रहे होते हैं। सुरक्षा अधिकारी के द्वारा जांच अभियान के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया जाता है और डिपोर्ट किया जाता है।





