सऊदी स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा उन सभी लोगों के लिए अपडेट जारी किया गया है जो उमराह पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रमजान का महीना 1 मार्च से शुरू होने वाला है और आने वाले रमजान के महीने के तीर्थ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इसी बीच टीकाकरण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

यात्रा से 10 दिन पहले लगवाया होना चाहिए टीका
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि मक्का यात्रा के 10 दिन पहले meningitis vaccine लगाना जरूरी है। यह टीका लेने के बाद वायरस से यात्रियों की सुरक्षा करीब 5 साल के लिए हो जाती है। मंत्रालय के अनुसार जिन लोगों ने पिछले 5 सालों के अंदर यह टीका लिया है उन्हें फिर से टीका लगवाने की जरूरत नहीं है।
यात्रा के दौरान भीड़ में मास्क लगाना और अपने हाथ को बार-बार धोकर साफ रखना काफी जरूरी है। रमजान के दौरान ग्रैंड मस्जिद में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है जिसके कारण यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह गाइडलाइन जारी किए गए हैं।




