खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में कामगार काम करने के लिए जाते हैं। कई बार उनके साथ बदसलूकी की भी घटना सामने आती है। ओमान में भी भारतीय कामगारों के साथ इसी तरह की घटना सामने आई है। उड़ीसा के Ganjam जिले के चार कामगारों को ओमान से सुरक्षित बचाकर भारत लाया गया है।

शुक्रवार 21 फरवरी को लौटें भारत
सोशल मीडिया X के जरिए Chief Minister Mohan Charan Majhi ने जानकारी देते हुए बताया है कि विदेश मंत्रालय और ओमान में भारतीय दूतावास की मदद से इन चार भारतीयों को बचा लिया गया है। उन्होंने उन कामगारों की तस्वीर भी शेयर किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल नवंबर में इन कामगारों को एक एजेंसी के जरिए ओमान में प्लंबर का काम मिला था। लेकिन वहां सैलरी नहीं दी गई, पिछले 4 महीने से उन्हें सैलरी नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि सैलरी नहीं मिलने के कारण उनका रहना मुश्किल हो गया। उन्होंने वीडियो कॉलिंग के जरिए इसकी जानकारी अपने पैरेंट्स को दी। जिसके बाद CMO को इसकी जानकारी दी गई।
https://x.com/MohanMOdisha/status/1892984311579656319?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1892984311579656319%7Ctwgr%5Eb38e3604f366acadc056b93dd74dc061cbee5f29%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.siasat.com%2Ffour-migrant-workers-from-odisha-stranded-in-oman-return-home-3183957%2F




