KUWAIT : डोमेस्टिक वर्कर की संख्या में आई कमी, प्रतिदिन 55 लौट रहे हैं अपने देश
कुवैत में घरेलू कामगार की कमी के कारण दिक्कत पेश आ रही है। रिक्रूटमेंट चैलेंज के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 18 महीने में 30,000 workers वापस लौटे हैं। इन डाटा में इस बात की जानकारी दी गई है कि प्रतिदिन करीब 55 कामगार कुवैत से वापस लौट रहे हैं।

कामगारों को foreign labor restrictions के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी जा रही है कि कामगारों को foreign labor restrictions के कारण परेशानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि कई बार लोग घरेलू कामगारों के बढ़ते क्राईम से भी परेशान हो जाते हैं। खाड़ी देशों में घरेलू कामगारों की डिमांड बहुत अधिक होती है। जहां भी बेहतर जॉब ऑफर और वर्किंग कंडीशन मिल रहा है वही ज्वाइन कर रहे हैं।
KUWAIT में अभी फिलहाल 450 लाइसेंस डोमेस्टिक वर्कर रिक्रूटमेंट ऑफिस हैं। लेकिन घरेलू कामगारों के बढ़ते डिमांड को पूरा नहीं किया जा पा रहा है। अधिकारियों ने यह अभी कहा है कि अराइविंग के पहले जो कामगारों पर शुल्क लगाया जाता है उससे भी वह परेशान रहते हैं।





