कतर में गिरफ्तार भारतीय पर लगा डाटा चोरी का आरोप, परिजनों ने की बचाने की अपील
QATAR में Amit Gupta नामक एक भारतीय प्रवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें डाटा चोरी के इल्ज़ाम में 1 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उनके परिजनों के द्वारा यह अपील की गई है कि उन्हें बचा लिया जाए। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

परिजनों का क्या कहना है?
उनकी माता Pushpa Gupta का कहना है कि उन्हें कंट्री हेड होने के कारण ही गिरफ्तार किया गया है। हर बुधवार को उनसे केवल 5 मिनट बात करने की इजाजत दी जाती है। अपील के बाद ही उन्हें थोड़ी बात करने की इजाजत दी जाती है। अमित गुप्ता कतर में Tech Mahindra के कंट्री हेड हैं। उनका जन्म गुजरात के वडोदरा में हुआ था।
वही टेक महिंद्रा के द्वारा भी एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि वह पीड़ित के परिजनों के साथ क्लोज कांटेक्ट में है और सभी जरूरी सपोर्ट प्रदान किया जा रहा है। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सहयोग किया जा रहा है और उनके सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। इसके अलावा कतर में स्थित भारतीय दूतावास भी परिजनों के सम्पर्क में है।





