मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस साल करीब 2 लाख पाकिस्तानी तीर्थ यात्री हज पर जाने वाले हैं।इस साल वार्षिक Islamic Hajj pilgrimage जून में सऊदी जाने वाले हैं। ऐसे माना जा रहा है कि करीब 179,000 Pakistani pilgrims इस बार हज पर जाएंगे।
सऊदी के लिए पहली फ्लाइट 1 मई को करेगी प्रस्थान
बताते चले कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि पहले हज फ्लाइट 1 मई को तीर्थ यात्रियों को लेकर प्रस्थान करेगी। हज विमानों का संचालन 30 दिनों के लिए किया जाएगा। आखिरी फ्लाइट 30 मई को प्रस्थान करेगी। तीर्थ यात्रियों के लिए Pakistan International Airlines (PIA) और Saudi Airlines सहित 5 एयरलाइन के द्वारा हज की सुविधा दी जाएगी।
तीर्थ यात्रियों को सुविधाएं “Road to Mecca” पहल के जरिए दी जा रही हैं। इस स्कीम के जरिए Malaysia, Indonesia, Morocco, Bangladesh, Turkey और Cote d’Ivoire के तीर्थ यात्रियों को भी सुविधाएं दी जा रही हैं।