ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने 5 प्रमुख कंपनियों के शेयरों पर BUY (खरीदने) की सलाह दी है। इन कंपनियों में एयर-कंडीशनर बनाने वाली Amber Enterprises से लेकर Burger King चलाने वाली Restaurant Brands Asia तक शामिल हैं।
Motilal Oswal का कहना है कि इन सभी शेयरों से मौजूदा स्तरों से डबल डिजिट यानी 10% से ज्यादा रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है।
आइए जानते हैं कौन से हैं ये शेयर और क्यों मिल रही है इन पर ब्रोकरेज की खरीदारी की सिफारिश:
1. Amber Enterprises – टारगेट प्राइस ₹7,600 | संभावित रिटर्न: 22%
Motilal Oswal ने कहा कि कंपनी की Q4FY25 की रिवेन्यू और EBITDA उम्मीद से बेहतर रही है, हालांकि नेट प्रॉफिट पर जॉइंट वेंचर्स की हानि और टैक्स में अचानक बढ़ोतरी का असर पड़ा।
ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स, खासकर RAC (Room Air Conditioner) और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन में तेज़ ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि रेलवे डिवीजन में डिलीवरी में देरी के चलते थोड़ी रुकावट आई।
अनुमान: FY25-27 के बीच रिवेन्यू/EBITDA/नेट प्रॉफिट में क्रमशः 20% / 27% / 49% CAGR की उम्मीद है।
2. Happy Forgings – टारगेट प्राइस ₹984 | संभावित रिटर्न: 20%
यह ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने FY25 में ₹119 करोड़ का फ्री कैश फ्लो जनरेट किया, जबकि कैपेक्स ₹280 करोड़ रहा।
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कमर्शियल व्हीकल, ट्रैक्टर और पैसेंजर व्हीकल सेक्टरों में सुधार से कंपनी को फायदा होगा।
अनुमान: FY25-27 में रिवेन्यू/EBITDA/PAT में क्रमशः 14% / 16% / 16% CAGR की उम्मीद है।
3. Kalpataru Projects – टारगेट प्राइस ₹1,300 | संभावित रिटर्न: 16%
कंपनी के Q4FY25 नतीजे स्थिर रहे हैं। इसकी बैलेंस शीट मजबूत है, वर्किंग कैपिटल सुधरी है और कर्ज भी घटा है।
ब्रोकरेज ने FY26 और FY27 के अनुमान 2% बढ़ा दिए हैं, क्योंकि ऑर्डर इनफ्लो अच्छा रहा है और कर्ज में कटौती देखने को मिली है।
अनुमान: FY25-27 के बीच रिवेन्यू/EBITDA/PAT में 19% / 25% / 37% CAGR की उम्मीद है।
4. Galaxy Surfactants – टारगेट प्राइस ₹2,650 | संभावित रिटर्न: 16%
यह एक स्पेशलिटी केमिकल्स बनाने वाली कंपनी है। Q4 में अच्छे नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने EBITDA और PAT के अनुमान FY26 के लिए क्रमशः 8% और 9% बढ़ाए हैं।
Motilal Oswal को उम्मीद है कि FY25-27 के बीच वॉल्यूम में 6% CAGR की वृद्धि होगी, खासकर स्पेशलिटी केयर सेगमेंट में।
मार्जिन्स बढ़ने की भी उम्मीद है, जो प्रीमियम प्रोडक्ट्स, नए कस्टमर्स और हर साल ₹40-50 करोड़ की R&D से आएगी।
5. Restaurant Brands Asia (Burger King India) – टारगेट प्राइस ₹135 | संभावित रिटर्न: 65%
इस लिस्ट में सबसे ज़्यादा रिटर्न की उम्मीद Burger King की भारत में मास्टर फ्रैंचाइज़ी चलाने वाली कंपनी से है।
FY25 में कंपनी की Same Store Sales Growth (SSSG) 1% रही और dine-in ट्रैफिक 9% बढ़ा है। कंपनी ने अपने ज्यादातर प्रतिद्वंदियों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
Motilal Oswal का मानना है कि BK Cafe, कस्ट कंट्रोल और विस्तार योजना कंपनी के मार्जिन को बेहतर बनाएंगे।
वैल्यूएशन: भारत का कारोबार FY27E EV/EBITDA के आधार पर 30x और इंडोनेशिया का EV ₹500 करोड़ पर आंका गया है।




