• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
सोमवार, फ़रवरी 2, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Saudi

उमराह वीजा के लिए पहले से होटल बुकिंग होना जरूरी

उमराह वीजा के लिए पहले से होटल बुकिंग होना जरूरी

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जून 17, 2025
in Saudi
0
उमराह वीजा के लिए पहले से होटल बुकिंग होना जरूरी

उमराह वीजा के लिए पहले से होटल बुकिंग होना जरूरी

0
SHARES
17
VIEWS

उमराह वीजा के लिए पहले से होटल बुकिंग होना जरूरी

Vandana Upadhyay · जून 17, 2025


सऊदी अरब सरकार ने उमराज वीजा के लिए नियमों में बदलाव किया है. अब श्रद्धालुओं को उमराह वीजा का आवेदन करने से पहले इस बात की पुष्टि करनी होगी कि उन्होंने कौन से होटल में बुकिंग की है. सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने अपने आधिकारिक  X पर पोस्ट करते हुए लिखा, सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और जायरीनों के अनुभव को समृद्ध करने के लिए, अब 1447 हिजरी (2025) के सभी उमराह वीजा आवेदन के लिए नुसुक मसर के ज़रिए होटल अनुबंधन (Housing document) आवश्यक होंगे.

यह नया निर्देश उमराह यात्रियों और श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने और उनके संपूर्ण अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया है. सऊदी हज और उमराह मंत्रालय के अनुसार, यह नीति “विजन 2030” का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य धार्मिक पर्यटन अनुभव को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सख्त सेवा मानकों के माध्यम से सुधारना है. इस पहल को पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से लागू किया जा रहा है.

सभी होटल केवल पर्यटन मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त हो

  • सभी होटल केवल पर्यटन मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त और अनुमोदित होने चाहिए.

  • सभी होटल अनुबंधों का दस्तावेजीकरण अनिवार्य रूप से “Nusuk Masar” प्लेटफॉर्म पर करना होगा.

  • सभी लाइसेंस प्राप्त उमराह ऑपरेटरों, एजेंटों और कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन नए नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें.

मंत्रालय की ओर से  चेतावनी दी गई है कि यदि सत्यापित होटल अनुबंध अपलोड नहीं किए गए, तो इससे वीजा में देरी, अस्वीकृति या दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है.

Nusuk Masar के प्रमुख फीचर्स:

  • अनुमोदित आवास की बुकिंग की सुविधा

  • आवास अनुबंध अपलोड करना

  • उमराह परमिट प्रबंधन

  • यात्रा से जुड़ी जानकारियां (कई भाषाओं में उपलब्ध)

  • उमराह एजेंटों और कंपनियों के लिए एकीकृत प्रबंधन प्रणाली

यह प्लेटफॉर्म सऊदी सरकार के डिजिटलीकरण प्रयासों और विजन 2030 के अनुरूप विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को और अधिक संगठित और तीर्थयात्रियों के लिए सुलभ बनाना है.

ShareTweetSendShare
Previous Post

इजरायल-ईरान तनाव के बीच मध्यपूर्व में एयरपोर्ट हुए बंद, हवाई क्षेत्र ठप

Next Post

सऊदी अरब में फंसे ईरानी हज यात्रियों की वतन वापसी शुरू

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Finance

Budget 2026: अब पानी पर उतरेंगे हवाई जहाज, सी-प्लेन और उड़ान स्कीम के लिए सरकार ने खोला खजाना

by Nura Basta
फ़रवरी 2, 2026
0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। इस बजट में हवाई सफर और पर्यटन को आसान बनाने के लिए...

Read moreDetails

Home Loan पर टैक्स छूट का नियम बदला, 1 अप्रैल 2026 से निर्माण से पहले के ब्याज पर भी मिलेगा फायदा

फ़रवरी 2, 2026

UAE Weather: अबू धाबी में 14°C तक लुढ़का पारा, घने कोहरे पर पुलिस ने जारी किया 80 km/h का स्पीड लिमिट

फ़रवरी 2, 2026

Magadh Express में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रेलवे अधिकारी ने नाम रखा ‘बाहुबली’

फ़रवरी 2, 2026
Next Post
सऊदी अरब में फंसे ईरानी हज यात्रियों की वतन वापसी शुरू

सऊदी अरब में फंसे ईरानी हज यात्रियों की वतन वापसी शुरू

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906