• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
रविवार, फ़रवरी 1, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

30 साल पुरानी फर्जी डिग्री पर सऊदी में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार

30 साल पुरानी फर्जी डिग्री पर सऊदी में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 17, 2025
in India, Saudi
0
30 साल पुरानी फर्जी डिग्री पर सऊदी में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार

30 साल पुरानी फर्जी डिग्री पर सऊदी में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार

0
SHARES
76
VIEWS

30 साल पुरानी फर्जी डिग्री पर सऊदी में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार

Vandana Upadhyay · जुलाई 17, 2025

तीन दशक पहले से सऊदी अरब में कार्यरत 66 वर्षीय भारतीय इंजीनियर को हज यात्रा से लौटने पर सऊदी हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी नौकरी की शुरुआत के समय एक फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था।

ये भारतीय इंजीनियर पिछले 18 सालों तक सऊदी में काम कर चुके हैं वहीं 12 साल पहले वो भारत लौटकर अपने परिवार के साथ रहने लगे थे। हाल ही में उन्होंने मक्का और मदीना की हज यात्रा की। हालांकि, सऊदी अरब से रवाना होते समय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और बताया कि उनके खिलाफ 30 वर्ष पुराना एक मामला अब भी एक्टिव है, जिसमें आरोप है कि उन्होंने नौकरी पाने के लिए कथित रूप से फर्जी इंजीनियरिंग डिग्री प्रमाणपत्र जमा किया था।

फिलहाल अपने कमजोर स्वास्थ्य और व्हीलचेयर पर निर्भर यह इंजीनियर सऊदी अरब में जांच प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं और जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक उन्हें देश छोड़ने की अनुमति नहीं है। ‘आंध्र ज्योति’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है और कहा है कि उन्होंने वर्ष 1990 में बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और किसी प्रकार की जालसाजी में शामिल नहीं रहे।


हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि भले ही डिग्री असली हो, लेकिन अगर दूतावास द्वारा उसका सत्यापन (एटेस्टेशन) सही प्रक्रिया के अनुसार नहीं हुआ है, तो उसे भी जालसाजी (forgery) माना जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आधिकारिक एटेस्टेशन प्रक्रियाओं को ही मान्यता दी जाती है और किसी भी अनियमितता को गंभीर अपराध के रूप में देखा जाएगा।

ShareTweetSendShare
Previous Post

अगर UAE में घूमने जा रहे हैं तो जानें टॉप कैशलेस पेमेंट ऑप्शन्स

Next Post

दुबई में बनने जा रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा गगनचुंबी होटल

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

UAE

Dubai में क्रीम और परफ्यूम चुराना पड़ा भारी, महिला को मिली जेल और जुर्माने की सजा

by Nura Basta
फ़रवरी 1, 2026
0

दुबई में एक महिला को ब्रांडेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स चुराना महंगा पड़ गया। दुबई क्रिमिनल कोर्ट ने इस मामले में महिला को दोषी पाया है और उस पर...

Read moreDetails

Dubai Metro ने बदला समय, मैराथन के लिए सुबह 5 बजे से चलेगी ट्रेन, RTA ने जारी किया नया शेड्यूल

फ़रवरी 1, 2026

Iran ने USS Abraham Lincoln को हाइपरसोनिक मिसाइल से उड़ाने की दी धमकी, अमेरिका ने भेजा जंगी बेड़ा

फ़रवरी 1, 2026

Saudi Arabia General Manager Rules: सऊदी में विदेशियों के मैनेजर बनने पर बड़ा अपडेट, जानिए क्या है सरकार का नया नियम

फ़रवरी 1, 2026
Next Post
दुबई में बनने जा रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा गगनचुंबी होटल

दुबई में बनने जा रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा गगनचुंबी होटल

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906