world tallest hotel in dubai: दुबई में स्थित बुर्जखलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रुप में जाना जाता है। लेकिन अब इस शहर में दुनिया का सबसे ऊंचा होटल भी बनने जा रहा है जिसे देखकर ऐसा लगेगा मानो ये आकाश को छू रहा हो। Ciel Dubai Marina नाम की एक नई गगनचुंबी इमारत साल 2025 के अंत तक दुनिया का सबसे ऊंचा होटल बनाने जा रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस होटल की ऊंचाई 365 मीटर यानी करीब 1,197 फीट होगी जो दुनिया की सबसे ऊंची होटल होगी। इस होटल में 82 फ्लोर होंगे इसमें 1,004 आलीशान कमरे होंगे, जिनमें 147 लग्जरी सुइट्स शामिल हैं। इंटरनेशनल आर्किटेक्चर फर्म NORR Group के द्वारा इस होटल का डिजाइन किया जा रहा है।
इस होटल की क्या होगी खासियत
-
Ciel Tower, Dubai Marina में स्थित, लगभग 365 मीटर (1,197 फीट) ऊंचा होगा और 82 फ्लोर शामिल करेगा
-
इसमें 1,000+ रूम्स (लगभग 1,042) और 150 सुइट्स होंगे
-
76वीं मंज़िल पर दुनिया का सबसे उच्च infinity पूल, 81वीं मंज़िल पर sky lounge और observation deck पेश किया जाएगा
-
रेस्तरां और बार की सुविधा 10 अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध रहेगी, जिसमें Tattu Dubai का जुड़ाव है
-
IHG Hotels के Vignette Collection के अंतर्गत यह होटल विकसित किया जा रहा है और इसका डिजाइन नॉर्र Group की ओर से किया जा रहा है।
लग्जरी यात्रियों के लिए किया गया तैयार
नई पीढ़ी के लग्ज़री यात्रियों के लिए तैयार की गई Vignette Collection में जिम्मेदारी, समुदाय और स्थानीय संस्कृति को हर अनुभव में शामिल किया गया है। Ciel होटल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। इसे कई होटल और आर्किटेक्चर पुरस्कार मिल चुके हैं।
यह रिकॉर्ड तोड़ने वाला होटल इस साल के अंत तक मेहमानों के लिए खोल दिया जाएगा। Tripadvisor Travellers’ Choice Awards में दुबई को दुनिया का तीसरा सबसे लोकप्रिय छुट्टियों का स्थान चुना गया है। ट्रैवल कंपनी ने दुबई के बारे में कहा दुबई एक ऐसा शहर है जहाँ आधुनिक संस्कृति और इतिहास, रोमांच और वर्ल्ड-क्लास शॉपिंग व मनोरंजन के साथ-साथ सब कुछ एक साथ मिलता है।





