घरेलू हिंसा अब केवल मारपीट तक ही सीमित नहीं रह गई है। इस कानून में अब चार चीजों को भी शामिल किया गया है जिनमें-
-
शरीर पर मारना या चोट पहुँचाना
-
जबरदस्ती या यौन शोषण
-
तानों से मानसिक तनाव देना
-
पैसे या ज़रूरी चीज़ों को रोककर परेशान करना
अगर आपको घरेलू हिंसा हो रही है, तो आप कहां मदद ले सकते हैं?
पूरे यूएई में (फेडरल लेवल):
-
बच्चों के लिए:
-
गृह मंत्रालय: 116111
-
शिक्षा मंत्रालय: 80085
-
दुबई में:
-
दुबई पुलिस (महिला और बच्चों के लिए): 04 274 4666
-
गुप्त रिपोर्ट (Al Ameen सेवा): 800 4444
-
दुबई फाउंडेशन फॉर वूमन एंड चिल्ड्रन (DFWAC): 800 111
-
कम्युनिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी: 800 988
अबू धाबी में:
-
ईवा महिला और बच्चों का आश्रय: 800 7283
-
अबू धाबी पुलिस – सामाजिक सहायता: 02 657 3699
-
फैमिली वेलफेयर अथॉरिटी: 800 5354
उत्तर के अमीरात (शारजाह, अजमान, आदि):
-
हिमाया फाउंडेशन (अजमान): 800 446292
-
शारजाह सामाजिक सेवा विभाग: 800 700
-
अजमान – सोशल सपोर्ट सेंटर: 050 897 3223
-
रास अल खैमाह – सोशल सपोर्ट सेंटर: 07 205 5155
यूएई का नया घरेलू हिंसा कानून (2024 में लागू):
-
अब मानसिक, आर्थिक और यौन शोषण को भी घरेलू हिंसा माना जाएगा।
-
आपकी शिकायत गोपनीय रखी जाएगी।
-
अगर कोई शिकायत वापस लेने के लिए धमकाए, तो उसे जेल या जुर्माना हो सकता है।
-
जो लोग डॉक्टर, शिक्षक या परिवार के सदस्य हैं – उन्हें अगर किसी पर शक हो, तो रिपोर्ट करना जरूरी है।
दोषियों को क्या सजा मिलेगी?
-
पहली बार हिंसा करने पर: 5,000 से 50,000 दिरहम का जुर्माना
-
दोबारा हिंसा करने पर: सजा दोगुनी
-
शिकायत वापस लेने का दबाव डालने पर: 10,000 से 50,000 दिरहम जुर्माना या जेल
-
अगर कोर्ट के आदेश की अनदेखी करें: 20,000 दिरहम तक जुर्माना
अगर डर लग रहा है तो क्या करें?
-
घबराएं नहीं, आप गुप्त रूप से (बिना नाम बताए) रिपोर्ट कर सकते हैं।
-
मदद के लिए सिर्फ एक कॉल ही काफी है।
-
हेल्पलाइन पर कॉल करें, आपकी पहचान सुरक्षित रखी जाएगी।
मदद लेने के आसान 5 कदम:
-
सुरक्षित जगह जाएं
-
हेल्पलाइन पर कॉल करें
-
जरूरत हो तो महिला शेल्टर में रहें
-
चिकित्सा जांच कराएं
-
पुलिस या सामाजिक कार्यकर्ता से बात करें




