• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
रविवार, अप्रैल 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

भारतीय महिला की मदद से यूएई में 20 साल पुराने धोखाधड़ी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

भारतीय महिला की मदद से यूएई में 20 साल पुराने धोखाधड़ी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अगस्त 1, 2025
in India, UAE
0
भारतीय महिला की मदद से यूएई में 20 साल पुराने धोखाधड़ी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

भारतीय महिला की मदद से यूएई में 20 साल पुराने धोखाधड़ी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

0
SHARES
35
VIEWS

भारतीय महिला की मदद से यूएई में 20 साल पुराने धोखाधड़ी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

Vandana Upadhyay · अगस्त 1, 2025

यूएई में मोईदीनब्बा उमर बेरी नाम का एक भारतीय व्यक्ति बीते 20 सालों से एक ठगी नेटवर्क चला रहा था। वो अलग-अलग कंपनियों के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करता था। लेकिन एक भारतीय महिला शाहिना शब्बीर ने उसका पर्दाफाश कर दिया। शाहिना को भी उसके एक फर्जी चेक से 37,878 दिरहम का नुकसान हुआ था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कोर्ट में केस लड़ा।

अजमान की एक अदालत ने बेरी को दोषी पाया और उसे सजा सुनाई। चार दिन बाद उसे भारत भेज दिया गया, जहां वह पहले से ही नकली करेंसी के केस में शामिल था। शाहिना की कंपनी ने बेरी की बनाई एक नकली कंपनी ‘सेवन एमिरेट्स स्पाइसेज़’ को जून 2023 में कुछ सामान सप्लाई किया था। पेमेंट के लिए जो चेक दिया गया, वह फर्जी निकला। लेकिन शाहिना ने केस लड़ा और पुलिस ने भी उनका साथ दिया।

शाहिना ने बताया, “मैंने नया बिज़नेस शुरू ही किया था और इतने पैसे का नुकसान मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मुझे यकीन था कि अगर सही लोग इस केस को देखेंगे, तो इंसाफ ज़रूर मिलेगा।” वो कहती हैं कि ठग बहुत चालाक था। उसने खुद को कंपनी का मालिक बताया, लेकिन असल में कंपनी किसी और के नाम पर थी। शाहिना की समझदारी और सबूतों से ही पुलिस उसे पकड़ सकी। अदालत ने शाहिना को कुल 41,878 दिरहम का मुआवजा देने का आदेश दिया और दोषी को भारत डिपोर्ट कर दिया गया। शाहिना कहती हैं, “मैंने ये लड़ाई सिर्फ अपने लिए नहीं लड़ी, बल्कि उन छोटे व्यापारियों के लिए भी जो डर के मारे आवाज़ नहीं उठाते। अब उन्हें भी हिम्मत मिलेगी। ये दिखाता है कि UAE में कानून पर भरोसा किया जा सकता है।”


जांच से पता चला कि बेरी ने कई बार ऐसा किया नई कंपनियां खोलता, फर्जी पहचान से काम करता और चेक देकर सामान मंगवा लेता। बाद में वो कंपनी के नाम पर किसी बेरोज़गार व्यक्ति को बैठा देता और खुद गायब हो जाता। सामान किसी तीसरे को बेच दिया जाता।

बेरी कम से कम 12 नकली कंपनियों से जुड़ा हुआ था जैसे कि रॉयल जनरल ट्रेडिंग, ब्रज़्ज़ा ट्रेडिंग, लाइफलाइन सर्जिकल, आदि। कई व्यापारियों ने बताया कि उन्हें भी इससे लाखों का नुकसान हुआ। बेरी को अगस्त 2023 में गिरफ्तार किया गया था और जून 2024 में दोषी करार देकर भारत भेज दिया गया, जहां उसे नकली नोटों की तस्करी के मामले में पहले ही इंटरपोल द्वारा खोजा जा रहा था।

ShareTweetSendShare
Previous Post

दुबई मरीना टावर पर लगी भंयकर आग, 3,800 लोग हुए बेघर

Next Post

क्या आप भी दुबई में करना चाहते हैं नौकरी ? Emirates Flight Catering दे रही है बड़ा मौका, 400 पदों पर होगी भर्ती

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

UAE

ईरान ने फिर दागा, 10 मिसाइल और 50 ड्रोन, UAE ने इंटरसेप्ट कर गिराए सभी, रक्षा मंत्रालय ने किया हमला कन्फर्म.

by Praggya Singh sabal
अप्रैल 5, 2026
0

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक बड़ी जानकारी साझा की है. मंत्रालय ने बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान...

Read moreDetails

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा, ईरान का दावा 3 अमेरिकी विमान मार गिराए, ट्रंप बोले हमारे जवान सुरक्षित हैं

अप्रैल 5, 2026

Kuwait पर ड्रोन अटैक, KPC और तेल मंत्रालय की इमारतों में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की खबर.

अप्रैल 5, 2026

अमेरिका ने ईरान में फंसे अपने सैनिक को सुरक्षित निकाला, ट्रंप ने 48 घंटे में Strait of Hormuz खोलने की दी चेतावनी

अप्रैल 5, 2026
Next Post
क्या आप भी दुबई में करना चाहते हैं नौकरी ?  Emirates Flight Catering दे रही है बड़ा मौका, 400 पदों पर होगी भर्ती

क्या आप भी दुबई में करना चाहते हैं नौकरी ? Emirates Flight Catering दे रही है बड़ा मौका, 400 पदों पर होगी भर्ती

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906