संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान मिलकर एक संयुक्त टूरिस्ट वीजा GCC ग्रैंड टूर्स वीजा शुरू करने जा रहे हैं। यह वीजा 2025 के अंत में ट्रायल फेज में लॉन्च किया जाएगा। यह कदम खाड़ी क्षेत्र में यात्रा के नियमों को पूरी तरह बदलने वाला है। इस वीज़ा का उद्देश्य क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना और GCC में रह रहे लाखों विदेशी निवासियों के लिए सीमाओं को पार करना आसान बनाना है। यह वीज़ा शेन्ज़ेन वीज़ा की तर्ज़ पर होगा, जिसमें केवल एक आवेदन के ज़रिए इन छह देशों की यात्रा की जा सकेगी। इसका ट्रायल 2025 के अंत में शुरू होगा।
क्षेत्रीय पर्यटन में बड़ा बदलाव
यह वीज़ा छह GCC देशों के बीच बिना रुकावट यात्रा की अनुमति देगा। अभी तक GCC के नागरिक तो एक-दूसरे के देशों में बिना वीज़ा जा सकते थे, लेकिन विदेशी निवासियों को हर देश के लिए अलग-अलग वीज़ा चाहिए होता था। यह नया वीज़ा इसी कठिनाई को खत्म करेगा।
वीज़ा की मुख्य विशेषताएं
-
एक बार आवेदन करने पर सभी छह देशों की यात्रा संभव।
-
वीज़ा की वैधता 30 से 90 दिन तक हो सकती है।
-
सिंगल कंट्री या मल्टी-कंट्री विकल्प होगा।
-
समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
वीज़ा की पृष्ठभूमि
इस वीज़ा की योजना 2023 के अंत में ओमान में हुई एक GCC बैठक में सभी देशों द्वारा मंज़ूर की गई थी। जुलाई 2025 में इसकी तैयारी के अंतिम चरणों पर काम हुआ। जून 2025 में रियाद में फिर बैठक हुई, जहाँ डिजिटल सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स पर चर्चा की गई। यह वीज़ा सिर्फ पर्यटन ही नहीं बल्कि डिजिटल यात्रा और सुरक्षा प्रणाली में आगे बढ़ने की रणनीतिक पहल भी है।
निवासियों के लिए वीजा प्रणाली
GCC नागरिक तो आपस में बिना वीज़ा घूम सकते हैं, लेकिन विदेशी निवासियों को अलग-अलग नियमों से जूझना पड़ता है:
-
UAE के नागरिक सऊदी में 90 दिन रह सकते हैं, लेकिन वहां के निवासी को वीज़ा चाहिए।
-
बहरीन में नागरिकों को छूट है लेकिन अन्य को eVisa या ऑन अराइवल वीज़ा चाहिए।
-
ओमान में वीज़ा बिना स्पॉन्सर के सिर्फ कुछ विशेष पेशों के लोगों को मिलता है।
-
कुवैत में GCC नागरिक ID कार्ड से प्रवेश करते हैं, लेकिन अन्य को वीज़ा चाहिए।
-
क़तर में 100+ देशों को वीज़ा-फ्री प्रवेश है, लेकिन शर्तों के साथ।
-
UAE अन्य GCC देशों के निवासियों को 30 दिन तक eVisa पर आने देता है।
यह नया वीज़ा इन सभी जटिलताओं को खत्म करके एकीकृत और सरल प्रणाली लाएगा।
किसे लाभ होगा?
हालांकि अंतिम पात्रता मानदंड तय नहीं हुए हैं, पर UAE के इकोनॉमी मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मरी ने संकेत दिया है कि यह वीज़ा GCC देशों के निवासियों के लिए होगा, सिर्फ नागरिकों के लिए नहीं। यानी यदि आप सऊदी में रहते हैं, तो इसी वीज़ा से आप UAE या अन्य देश घूम सकते हैं। यह बदलाव विदेशी निवासियों के लिए बड़ी सुविधा होगी और व्यापार व पर्यटन दोनों को बढ़ावा देगा।
क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा
GCC देश अब पर्यटन को लेकर प्रतिस्पर्धा में हैं। UAE पहले ही एक नया टूरिस्ट रूट बनाने में जुटा है जो सातों अमीरात को जोड़ेगा। इसके अलावा Etihad Rail प्रोजेक्ट 2026 तक शुरू होगा, जिससे यात्रा और भी आसान हो जाएगी।
अब यात्री दुबई में उतरकर, ओमान के पहाड़ों में घूमेंगे, सऊदी की विरासत स्थल देखेंगे और क़तर के समुद्र तट पर आराम करेंगे वह भी सिर्फ एक वीज़ा से।
फीस, आवेदन प्रक्रिया, वीज़ा की अवधि आदि की पूरी जानकारी अभी घोषित नहीं हुई है। ट्रायल शुरू होने से पहले इन विवरणों को अंतिम रूप दिया जाएगा। छहों देश मिलकर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सुरक्षा डेटाबेस को जोड़ने का काम कर रहे हैं।
यह नया वीज़ा 2025 के अंत में ट्रायल के तौर पर शुरू होगा। इससे GCC देशों के बीच पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। GCC ग्रैंड टूर वीज़ा खाड़ी क्षेत्र की संस्कृति और खूबसूरती को एक वीज़ा के माध्यम से अनुभव करने का शानदार मौका देगा।




