12 जून 2025 को हुई एयर इंडिया फ्लाइट AI171 की दुर्घटना, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई, अब हाल के वर्षों में भारत के सबसे बड़े विमानन कानूनी विवादों में से एक का आधार बन चुकी है। अलबामा, मॉन्टगोमेरी के वकील माइक एंड्रयूज, जो लगभग 110 पीड़ितों के परिवारों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने ANI को बताया कि एयर इंडिया द्वारा अब तक प्रस्तावित मुआवजा अत्यधिक अपर्याप्त है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बोइंग के विमान डिज़ाइन और निर्माण से संबंधित तकनीकी दोष इस समय चल रही जांच का केंद्र हैं।





