यूएई ने वीजा आवेदन के नियमों में किया बदलाव, बिना इन दस्तावेजों को नहीं हो पायेगा आवेदन
यूएई ने वीजा आवेदन के नियमों में नया बदलाव किया है। अब देश में प्रवेश परमिट (Entry Permit) के लिए आवेदन करने वालों को पासपोर्ट की सामान्य कॉपी के साथ-साथ पासपोर्ट के बाहरी कवर पेज की कॉपी भी अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। यह नियम सभी देशों के यात्रियों पर लागू है और तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।





