• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
सोमवार, फ़रवरी 9, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

भारत औऱ ब्रिटेन के बीच हुई बड़ी साझेदारी, भारत में ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटीज खोलेगी अपना कैंपस युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत औऱ ब्रिटेन के बीच हुई बड़ी साझेदारी, भारत में ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटीज खोलेगी अपना कैंपस युवाओं को मिलेगा रोजगार

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अक्टूबर 9, 2025
in India, World
0
भारत औऱ ब्रिटेन के बीच हुई बड़ी साझेदारी, भारत में ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटीज खोलेगी अपना कैंपस युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत औऱ ब्रिटेन के बीच हुई बड़ी साझेदारी, भारत में ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटीज खोलेगी अपना कैंपस युवाओं को मिलेगा रोजगार

0
SHARES
22
VIEWS

भारत औऱ ब्रिटेन के बीच हुई बड़ी साझेदारी, भारत में ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटीज खोलेगी अपना कैंपस युवाओं को मिलेगा रोजगार

Vandana Upadhyay · अक्टूबर 9, 2025

यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इन दिनों अपने भारत दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन आज यूके प्रधानमंत्री मुंबई में हैं। महाराष्ट्र राजभवन में स्टार्मर और नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किए। स्टार्मर ने भारत की तेज़ आर्थिक प्रगति की तारीफ की और इसे “अद्भुत विकास कहानी” बताया।

स्टार्मर ने कहा, पीएम मोदी, जुलाई में आपको यूके में होस्ट करना मेरे लिए सम्मान की बात थी, और अब केवल कुछ महीनों बाद मैं भारत में लौटकर बहुत खुश हूं। वहीं पीएम मोदी ने कहा, “भारत और यूके प्राकृतिक साझेदार हैं। उन्होंने भारत-यूके संबंधों में स्टार्मर के नेतृत्व में हुई महत्वपूर्ण प्रगति का उल्लेख किया। दोनों देशों के बीच सहयोग रक्षा, शिक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में गहरा रहा है।

ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटीज भारत में अपना कैंपस खोलेगी

मुलाकात के दौरान यूके प्रधानमंत्री स्टार्मर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटीज भारत में अपना कैंपस खोलेगी।  यह भारत और यूके के बीच शिक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ शिक्षा क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावशाली प्रतिनिधिमंडल आया है।

यह बहुत खुशी की बात है कि अब UK की नौ universities भारत में campuses खोलने जा रही हैं।

Southampton University के Gurugram campus का हाल ही में उद्घाटन हुआ है और छात्रों का पहला…

— PMO India (@PMOIndia) October 9, 2025

व्यापार समझौता (CETA)

जुलाई में हुए समझौते से आयात लागत कम, नई नौकरियों का सृजन और व्यापार में वृद्धि होने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने कहा, “इस समझौते से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, व्यापार बढ़ेगा और हमारी उद्योग एवं उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।” उन्होंने स्टारमर के साथ आए सबसे बड़े यूके व्यापार प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति की भी तारीफ की।

वैश्विक शांति पर साझा दृष्टिकोण

दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने गाजा और यूक्रेन में शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि संवाद और कूटनीति को वैश्विक मामलों में बढ़ावा मिलना चाहिए।

भविष्य की साझेदारी

मोदी ने कहा कि स्टार्मर की भारत यात्रा और साथ में आए बड़े व्यापार प्रतिनिधिमंडल से भारत-यूके साझेदारी में नई ऊर्जा और व्यापक दृष्टिकोण का संकेत मिलता है। यह बैठक दोनों देशों की मजबूत, भविष्य के लिए तैयार साझेदारी और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराती है।

।

स्टारमर ने हिंदी में दी दिवाली की शुभकामना

यूके प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने हिंदी में दिवाली की अग्रिम शुभकामनायें दी। मोदी और स्टार्मर जियो वर्ल्ड सेंटर जाएंगे। यहां ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा लेंगे। ये दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक इवेंट है। स्टार्मर के दो दिवसीय भारत दौरे का आज आखिरी दिन है

ShareTweetSendShare
Previous Post

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पहुंचे कुवैत

Next Post

20 मासूमों की मौत की जिम्मेदार क्लोद्रिफ़ कफ सिरप का मालिक जी.रंगनाथन गिरफ्तार

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Expats Help

Sharjah Schools Ramadan Timing: रमजान में सिर्फ 6 घंटे खुलेंगे स्कूल, जुमे के दिन और भी जल्दी होगी छुट्टी

by Nura Basta
फ़रवरी 8, 2026
0

शारजाह के प्राइवेट स्कूलों के लिए रमजान के दौरान पढ़ाई के घंटे तय कर दिए गए हैं। शारजाह प्राइवेट एजुकेशन अथॉरिटी (SPEA) ने 8 फरवरी को एक...

Read moreDetails

Dubai RTA ने खोला नया ब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 113 सेकंड का इंतजार अब 52 सेकंड में खत्म

फ़रवरी 8, 2026

Sharjah में Lulu मॉल के उद्घाटन पर यूसुफ अली ने बच्ची को गिफ्ट किया iPhone 17, वीडियो हुआ वायरल

फ़रवरी 8, 2026

UAE के स्कूलों में कड़ा नियम लागू, छात्र के पास मोबाइल मिला तो 1 महीने के लिए होगा जब्त

फ़रवरी 8, 2026
Next Post
20 मासूमों की मौत की जिम्मेदार क्लोद्रिफ़ कफ सिरप का मालिक जी.रंगनाथन गिरफ्तार

20 मासूमों की मौत की जिम्मेदार क्लोद्रिफ़ कफ सिरप का मालिक जी.रंगनाथन गिरफ्तार

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906