UAE में 9 मार्च से बंद होंगे स्कूल और कॉलेज, सरकार ने किया Spring Break का ऐलान, जानिए कब तक रहेगी छुट्टी
UAE सरकार ने देश भर के स्कूलों और यूनिवर्सिटीज के लिए Spring Break (वसंत की छुट्टियों) को जल्दी शुरू करने का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 9 मार्च से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। यह फैसला छात्रों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे पहले 2 मार्च से 6 मार्च तक एहतियात के तौर पर स्कूलों में डिस्टेंस लर्निंग यानी ऑनलाइन क्लास चल रही थी।
ℹ️: Qatar में बिगड़े हालात, अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने का दिया आदेश, Salwa Border खुला।
कब से कब तक रहेगी छुट्टी?
शिक्षा मंत्रालय और उच्च शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त बयान के मुताबिक, यह ब्रेक सोमवार, 9 मार्च 2026 से शुरू होगा। यह छुट्टियां रविवार, 22 मार्च 2026 तक चलेंगी। इसका मतलब है कि लगातार दो हफ्ते तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके बाद सोमवार, 23 मार्च 2026 को कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। यह नियम पूरे UAE के पब्लिक और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ यूनिवर्सिटीज पर भी लागू होगा।
क्या हैं नए नियम और लोगों पर असर?
छुट्टियों के दौरान किसी भी तरह की पढ़ाई नहीं होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान न तो स्कूल में क्लास लगेगी और न ही ऑनलाइन पढ़ाई होगी। यह छुट्टियां ईद उल फितर के समय के साथ भी मिल रही हैं, जो 19 मार्च के आसपास होने की संभावना है। इस अचानक आए फैसले से कई भारतीय परिवारों को अपनी ट्रेवल प्लान बदलने पड़े हैं। कई स्कूलों, खास तौर पर भारतीय बोर्ड वाले स्कूलों में चल रहे फाइनल एग्जाम को टाल दिया गया है या इंटरनल नंबरों के आधार पर रिजल्ट बनाने की बात कही गई है।




