Hero Electric, Revolt समेत 6 कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन ख़रीदने वाले पड़ेंगे चक्कर में. कंपनी का रोका गया सब्सिडी
फेम-दो नियमों का उल्लंघन पर कार्रवाई नई दिल्ली : सरकार हाइब्रिड एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और विनर्माण की योजना (फेम) के तहत स्थानीयकरण नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपिनयों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने मंगलवार को यह बात कही.
मंत्री ने एसोचैम के एक कार्यक्रम से इतर यहां कहा कि नियमों के कथित उल्लंघन के लिए जिन कंपिनयों की जांच चल रही है, उनको सब्सिडी का वितरण रोक दिया गया है. पांडेय ने कहा, “हम इसकी कड़ाई से जांच कर रहे हैं. अगर नियमों का उल्लंघन किया गया है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी.” फेम-दो योजना के तहत उल्लंघन करने वाली कंपिनयों
- हीरो इलेक्ट्रिक, Hero Electric
- ओकनावा ऑटोटेक, Okenava Auto
- रिवॉल्ट, Revolt
- ओकोये, Okaya
- एम्पियर और Amphere
- जितेंद्र ईवी की पड़ताल की जा रही है.
अगर इस उल्लंघन में यह कंपनियां पाई जाती हैं तो इन सारे कंपनियों की सब्सिडी रोक दी जाएगी और फलस्वरूप इन गाड़ियों के सर्विस के साथ-साथ गाड़ियों के कीमत पर भी बड़ा असर पड़ेगा. इलेक्ट्रिक गाड़ियों में मौजूदा कीमत के पीछे सरकार की दी जाने वाली सब्सिडी सबसे बड़ी कारक है. अगर यह सब से भी हटा ली जाएगी तो गाड़ियों की कीमत हैं इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में काफी तेजी से बढ़ी हो जाएंगे.



