7 हज़ार वाला धांसू स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, 6000mAh की बैटरी पैक और जबरदस्त फीचर्स
भारत में जल्द ही लॉन्च होगा यह स्मार्टफोन
Infinix स्मार्टफोन कंपनी जल्द ही भारत में नया Infinix Smart 7 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इसमें 6,000mAh की बैटरी और 2 टीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज दिया गया है। तो अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो थोड़े दिन रुककर इस स्मार्टफोन की खरीद सकते हैं क्योंकि यह 22 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

क्या होंगे इस स्मार्टफोन के फीचर्स?
इस स्मार्टफोन में 400 निट्स की ब्राइटनेस और (1612 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ 6.6 इंच का एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। वहीं कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जायेगा। वहीं अगर बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है।
क्या होगी इसकी कीमत?
यह स्मार्टफोन बाकी के किफायती स्मार्टफोन को टक्कर देगा। इसकी कीमत 7,500 रुपये तक हो सकती है।




