POST Office या SBI : जानिए कहां मिल रहा है अधिक ब्याज दर, निवेश पर कितना मिलेगा फायदा
POST Office में निवेश कर सकते हैं
Post Office Time Deposits में निवेश लोगों को काफी पसंद आता है क्योंकि यह सुरक्षित होता है। पोस्ट ऑफिस में नई ब्याज दरें 1 April, 2023 से लागू हो चुकी हैं। आप small savings schemes में निवेश कर बेहतर रिटर्न पा सकते हैं।
बताते चलें कि post office time deposits पर 2 साल के अंदर के स्मॉल सेविंग स्कीम पर 6.9 per cent ब्याज दर मिल रहा है। वहीं POTD के 3 साल के मैच्योरिटी पर 5.5 फीसदी को बढ़ाकर 7 per cent कर दिया गया है।
सरकार ने small savings instruments (SSIs) पर 10-70 bps के ब्याज दरों की बढ़ोतरी की है।
1 year -6.8%
2 year-6.9%
3 year- 7.0%
5 year- 7.5 %

SBI fixed deposits पर मिल रहा है ब्याज दर
इसके अलावा SBI के द्वारा भी फिक्स डिपॉजिट पर बढ़िया ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर जेनरल ग्राहकों को 3% से 7.1% ब्याज दर का लाभ दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को 50 basis points (bps) extra मिल रहा है। 1 साल से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर 6.8 फ़ीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर 7 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।
7 days से 45 days – 3%
46 days से 179 days – 4.5%
180 days से 210 days – 5.25%
211 days से 1 year से कम- 5.75%
1 year से 2 years से कम पर- 6.8%
400 Days (AMRIT KALASH)-7.10%
2 years से 3 years से कम पर- 7.00%
3 years से 5 years से कम पर- 6.5%
5 years से लेकर 10 years तक पर- 6.5%



