बिना पूर्व सूचना के कैंसिल की गई फ्लाईट, 288 यात्री खाना पानी को लेकर होते रहे परेशान, दूसरे विमान के मांगे अलग से पैसे
फ्लाइट कैंसिल होने के कारण यात्रियों को करना पड़ा मुसीबत का सामना
Airport पर यात्रियों को विमान में देरी या कैंसल होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को गुवाहाटी से जयपुर जाने वाले विमान के साथ कुछ इसी तरह का वाकया देखने को मिला। फ्लाइट के अचानक कैंसिल हो जाने के कारण लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

कई यात्री होटल खाली करके एयरपोर्ट पहुंचे थे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन यात्रियों में कई ऐसे यात्री भी शामिल थे जो एयरपोर्ट पर अपना होटल खाली करके पहुंचे थे ऐसी स्थिति में उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। कुल 288 यात्री जयपुर जाने के लिए तैयार थे।
सभी यात्री अपनी अपनी जरूरत के हिसाब से यात्रा कर रहे थे। लेकिन फ्लाइट कैंसिल हो जाने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके खाने पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
नहीं को गई अतिरिक्त विमान की व्यवस्था
यात्रियों की शिकायत है कि उनके लिए अतिरिक्त यात्रा की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसके बाद जब यात्रियों ने हंगामा किया तो उन्हें 10 से 15 हजार रुपए अलग से चुकाने के लिए कहा गया। इसपर वह भड़क गए।





