OMAN : बिना VISA और Passport का चोरी छिपे Entry की कोशिश, मामले में 21 आरोपी पकड़े गए
अवैध प्रवेश की कोशिश करते हैं लोग
विदेश जाने वाले लोगों के पास वैध डॉक्यूमेंट होना जरूरी है। यात्रा करने वाले के पास पासपोर्ट और वीजा होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा घुसपैठ के इल्जाम में पकड़ लिया जाता है। अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर किससे संबंधित चेतावनी जारी की जाती है बाकी लोग अवैध प्रवेश की कोशिश ना करें।

ओमान में 20 से अधिक घुसपैठियों को पकड़ा गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विमान में कई लोगों ने अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश की जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Dhofar Governorate में 20 से अधिक अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बताते चलें कि रॉयल ओमान पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि Dhofar Governorate Police Command ने 21 घुसपैठियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ओमान में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए आरोपी अफ्रीकी और अरबी मूल के नागरिकता के हैं। आरोपियों पर रेसिडेंस कानून के उल्लंघन का आरोप है।





