• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Finance

RBI ने बनाया नया नियम. लोन नहीं चुकाने वालों के लिए ख़ुशी आया झूम के. कम पैसे देकर भी होगा लोन बंद

Lov Singh by Lov Singh
जून 13, 2023
in Finance, India
0
0
SHARES
17
VIEWS

RBI ने बनाया नया नियम. लोन नहीं चुकाने वालों के लिए ख़ुशी आया झूम के. कम पैसे देकर भी होगा लोन बंद

Lov Singh · जून 13, 2023

जानबूझ कर बैंकों का कर्ज न लौटाने वाले धोखेबाजों (Wilful Defaults) को रिजर्व बैंक (RBI) ने सबसे बड़ी रियायत दी है। अब ऐसे विल​फुल डिफॉल्टर्स बैंकों के साथ कर्ज की शर्तों में बदलाव के लिए बातचीत कर सकते हैं और अपने न अदा किए गए कर्ज को लेकर बैंक के साथ सैटलमेंट भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं, बैंक इन विलफुल डिफॉल्टर्स को 12 महीने की कूलिंग अवधि के बाद एक बार फिर से कर्ज भी मुहैया करा सकते हैं। बता दें कि विजय माल्या (Vijay Mallya), नीरव मोदी (Nirav Modi) और मेहुल चौकसी (Mehul Choksi) जैसे सैकड़ों विलफुल डिफॉल्टर्स पर बैंक सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में रिजर्व बैंक के इस यूटर्न पर कई विशेषज्ञ सवाल भी उठा रहे हैं।

विलफुल डिफॉल्टर्स पर RBI का यूटर्न्


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दबाव वाली संपत्तियों से अधिकतम वसूली सुनिश्चित करने के लिए बैंकों को धोखाधड़ी वाले खातों और इरादतन या जानबूझकर चूक के मामलों का निपटारा समझौते के जरिये करने की मंजूरी दे दी है। आरबीआई ने एक अधिसूचना में धोखाधड़ी वाले खातों और कर्ज अदायगी में इरादतन चूक के मामलों में समझौता करने की मंजूरी देते हुए कहा है कि इसके लिए निदेशक-मंडल के स्तर पर नीतियां बनानी होंगी। इस संबंध में कुछ जरूरी शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। इन शर्तों में कर्ज की न्यूनतम समयसीमा, जमानत पर रखी गई संपत्ति के मूल्य में आई गिरावट जैसे पहलू भी शामिल होंगे।

बैंकों के लिए जारी होंगे नियम

बैंकों का निदेशक-मंडल इस तरह के कर्जों में अपने कर्मचारियों की जवाबदेही की जांच के लिए भी एक प्रारूप तय करेगा। अधिसूचना के मुताबिक, रिजर्व बैंक से विनियमित वित्तीय इकाइयां इरादतन चूककर्ता या धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत खातों के संबंध में ऐसे देनदारों के खिलाफ जारी आपराधिक कार्रवाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बगैर समझौता समाधान या तकनीकी बट्टे-खाते में डाल सकती हैं। समाधान नीति में बैंक एक गणना-पद्धति भी निर्धारित करेगा ताकि जमानत पर रखी गई संपत्ति के वसूली-योग्य मूल्य की गणना की जा सके। इससे यह तय हो पाएगा कि संकटग्रस्त कर्जदार से न्यूनतम खर्च पर अधिकतम कितनी वसूली हो पाएगी। इसके मुताबिक, विनियमित इकाइयों के बहीखाते में चिह्नित ऐसे किसी भी वसूली दावे को मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार पुनर्गठित कर्ज माना जाएगा।

12 महीने में फिर से ले सकेंगे लोन

रिजर्व बैंक के प्रावधानों के अनुसार समझौते से समाधान होने की स्थिति में संबंधित देनदार को नया कर्ज देने का ‘कूलिंग पीरियड’ रखा जाएगा, ताकि बैंकों के जोखिम को कम किया जा सके। कृषि ऋणों से इतर कर्जों में यह अवधि 12 महीनों की हो सकती है। इस प्रकार यदि पहले कोई जानबूझ कर कर्ज नहीं चुकाता था तो जहां पहले उसे कर्ज पाने में मुश्किल का सामना करता था, वहीं अब वह 1 साल के बाद कूलिंग अवधि पूरी करने पर दोबार बैंक से कर्ज प्राप्त कर सकता है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

रेलवे जारी करेगा स्पेशल परिचय पत्र. दिखाने से मिलेगा Train Concession Ticket.

Next Post

Hero HF Deluxe हुआ और सस्ता. अब 4 हज़ार कम दे कर लीजिए गाड़ी. नहीं लगेगा कोई भी Extra रूपया

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Railway

पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, रेलवे ने सिउड़ी-नाला रूट के सर्वे को दी मंजूरी

by Nura Basta
फ़रवरी 4, 2026
0

भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल और झारखंड के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्रालय ने सिउड़ी-नाला नई रेल लाइन परियोजना के लिए 'फाइनल लोकेशन...

Read moreDetails

सऊदी अरब में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, कंक्रीट फेंकने पर 10 मिलियन रियाल तक का है जुर्माना

फ़रवरी 4, 2026

Railway Budget 2026: रेलवे ने खोला खजाना, यूपी को 20 हजार करोड़ तो पंजाब का बजट 25 गुना बढ़ा

फ़रवरी 4, 2026

रेल बजट 2026-27: बिहार और यूपी पर हुई पैसों की बारिश, रेलवे ने खोला खजाना, देखें अपने राज्य की लिस्ट

फ़रवरी 4, 2026
Next Post

Hero HF Deluxe हुआ और सस्ता. अब 4 हज़ार कम दे कर लीजिए गाड़ी. नहीं लगेगा कोई भी Extra रूपया

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906