OMAN : रॉयल पुलिस ने दी यातायात हादसे की चेतावनी, कई वाहनों में टक्कर, कई लोग हुए घायल
ओमान में यातायात हादसे की मिली जानकारी
OMAN में यातायात हादसे की जानकारी मिली है जिसके अनुसार इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार, 3 अगस्त 2023 की है जिसमें कई वाहन आपस में टकरा गए थे। यह बताया गया है कि Al-Jabal Al-Akhdar की तरफ जाने वाले रोड पर यह हादसा हुआ है।
बताते चलें कि रॉयल ओमान पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने ऑनलाइन अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है कि सड़क पर कई वाहनों में टक्कर के बाद जो हादसा हुआ है। Al-Jabal Al-Akhdar में यह हादसा हुआ है जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

सड़क का इस्तेमाल करें संभालकर
पुलिस ने अपील की है कि लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाना चाहिए। इस तरफ जा रहे लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। पुलिस के साथ सहयोग की अपील की गई है।
इसके अलावा यह भी बताया जाता है कि अगर कोई व्यक्ति सड़क पर वाहन चलाता है तो उसे तमाम तरह की सावधानियों का ख्याल रखना चाहिए। ऐसा न करने पर उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।





