• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home World

फ़ैसला: विदेश में फँसे भारतीय प्रवासियों को नही भेजा जाएगा भारत, भारत सरकार मजबूर, LockDown तक कोई उपाय नही

Lov Singh by Lov Singh
अप्रैल 6, 2020
in World
0
coronavirus airport 2

coronavirus airport 2

0
SHARES
49
VIEWS

फ़ैसला: विदेश में फँसे भारतीय प्रवासियों को नही भेजा जाएगा भारत, भारत सरकार मजबूर, LockDown तक कोई उपाय नही

Lov Singh · अप्रैल 6, 2020

coronavirus airport 2

कोरोना वायरस के चलते कई सारे भारतीय अभी भी विदेशों में फंसे हुए हैं और इन भारतीयों को इस समय वापस देश में लाना संभव नहीं हो पा रहा है। ये जानकारी केंद्र सरकार की और से दी गई है। केंद्र सरकार की और से कहा गया है कि इस समय सरकार का ध्यान देश में कोरोना वायरस को रोकना है। ताकि इस वायरस के बढ़ने के खतरे को कम किया जा सके।

दरअसल उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई थी और इस याचिका में बांग्लादेश में फंसे 581 भारतीय छात्रों को वापस भारत लाने की मांग की गई थी। इस याचिका को अधिवक्ता गौरव बंसल द्वारा दायर किया गया था। वहीं शुक्रवार को इस याचिका की सुनवाई की गई थी और सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर ये जवाब दिया है। जस्टिस संजीव सचदेवा और नवीन चावला की पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की थी और विदेश मंत्रालय के अवर सचिव हरविंदर सिंह द्वारा हलफनामा दाखिल किया गया था। विदेश मंत्रालय की और से उच्च न्यायालय को बताया गया है कि लॉकडाउन की वजह से बांग्लादेश या किसी अन्य देशों में फंसे भारतीय को वापस लाना अभी संभव नहीं है।

मंत्रालय के अधिवक्ता जसमीत सिंह ने पीठ को बताया कि लॉकडाउन के कारण सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं और ऐसे में स्थिति सामान्य होने तक किसी को भी विदेश से स्वदेश लाना संभव नहीं है। जसमीत सिंह ने पीठ को बताया कि हमने विदेशों में फंसे भारतीयों को वहीं रहने की सलाह दी है और उनकी वहां पर पूरी मदद की जा रही है। बांग्लादेश में फंसे भारतीय छात्रों तक उच्चायोग के माध्यम से मदद पहुंचाई जा रही है। भारतीय उच्चायोग द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है और इस ग्रुप के जरिए हर छात्र का ध्यान रखा जा रहा है।
इतना ही नहीं भारतीय छात्रों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अधिवक्ता बंसल ने कोर्ट में याचिका दायर की थी और कहा था कि बांग्लादेश में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को वापस देश लाने का आदेश सरकार को दिया जाए। ताकि सरकार इन छात्रों को जल्दी से देश वापस ला सके। याचिका में ये भी कहा गया था कि छात्र वहां पर काफी परेशानी में है।
इस याचिका की सुनवाई शुक्रवार को की गई है और सरकार ने कोर्ट को बताया है कि लॉकडाउन होने के कारण अभी ये संभव नहीं है कि छात्रों को वापस लाया जा सके।


गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा मार्च महीने में कई सारे भारतीय को विदेशों से वापस लाया गया है। सरकार ने कई सारे देशों में विमान भेजकर वहां पर रहने वाले लोगों की मदद की थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते अब कई सारे देशों ने विमान सेवाएं कुछ समय के लिए बंद कर दी हैं और भारत में भी इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में भारतीय सरकार के लिए अभी ये संभव नहीं है कि वो विदेशों में फंस लोगों को भारत ला सके।GulfHindi.com

ShareTweetSendShare
Previous Post

प्रवासी कामगारों, नागरिकों, प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों के सैलेरी को लेकर आदेश जारी, किसी का भी नही कम होगा वेतन

Next Post

भारत में मुस्लिम जमात के बाद, दुबई से आए इस हिंदू ने (26 हज़ार) लोगों में डाला कोरोना वाइरस संकट

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Expats Help

Riyadh Airport पर आज से बदल गया टर्मिनल का नियम, फ्री टैक्सी और मेट्रो की सुविधा शुरू

by Sushma Kumari
फ़रवरी 17, 2026
0

रियाद के King Khalid International Airport (KKIA) पर आज यानी 17 फरवरी, 2026 से बड़ा बदलाव शुरू हो गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने टर्मिनल रिशफलिंग का काम...

Read moreDetails

Kuwait Ramadan Rules: कुवैत अमीर ने दी रमजान की बधाई, ड्यूटी का समय और मस्जिदों के लिए जारी हुआ नया नियम

फ़रवरी 17, 2026

कुवैत में बदला वीज़ा और नौकरी का नियम, अब फ्रीलांस परमिट के लिए देने होंगे 750 से 1000 दीनार

फ़रवरी 17, 2026

Kuwait Debt News: कुवैत में कर्ज वसूली पर सरकार सख्त, 1.6 लाख जब्ती के आदेश, ट्रैवल बैन पर भी बड़ा अपडेट

फ़रवरी 17, 2026
Next Post
ahm 660

भारत में मुस्लिम जमात के बाद, दुबई से आए इस हिंदू ने (26 हज़ार) लोगों में डाला कोरोना वाइरस संकट

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906