1 अक्टूबर से शुरू हो रही है Flights, भारत और खाड़ी देश के लिए आसानी से करें Ticket बुक और यात्रा
जल्द ही शुरू की जाएगी विमानों की सेवा
Oman Air जल्द ही ओमान से भारत के लिए विमानों के संचालन की सेवा शुरू करने वाला है। यह बताया गया है कि एयरलाइन के द्वारा Muscat से Thiruvananthapuram के लिए Flights की सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी। विमान के प्रवक्ता ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है कि केरल के Thiruvananthapuram के लिए विमानों का संचालन शुरू किया जायेगा।

कब से शुरू होगा आवागमन?
बताते चलें कि यह आवागमन जल्द ही ओमान से Thiruvananthapuram International Airport के लिए रविवार 1 अक्टूबर से शुरू किया जायेगा। विमान की कैपेसिटी 162 लोगों की होगी।
किस दिन मिलेगी सेवा?
बताते चलें कि आवागमन की सेवा रविवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को दी जाएगी। रविवार और बुधवार को विमान 7.45am में आएगी और 8.45am में प्रस्थान करेगी। वहीं गुरुवार को विमान 1.55pm में आएगी और 4.10pm में प्रस्थान करेगी। वहीं शनिवार को विमान 2.30pm में आएगी और 3.30pm में प्रस्थान करेगी। आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं और किफायती कीमत में टिकट बुक कर सकते हैं।



